Election Result से पहले ही विजय थालापति के घर में बना जश्न का माहौल, व्यूमर्ड गर्लफ्रैंड तृषा कृष्णन ने भी मांगी दुआ

Summary :

Vijay Thalapathy Election Result: तमिलनाडु की सियासत में इस समय जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। फिल्मी दुनिया से राजनीति में कदम रखने वाले Vijay Thalapathy की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam विधानसभा चुनाव के अर्ली ट्रेंड्स में बढ़त बनाए हुए है। इस बढ़त का असर उनके घर के बाहर भी साफ नजर आ रहा है, जहां जश्न जैसा माहौल बन चुका है। Vote Counting: विजय की पार्टी को मिले भारी वोट्स #WATCH | Tamil Nadu Assembly Elections | Visuals from outside the residence of TVK chief Vijay in Chennai. Counting of votes for all 234 Assembly constituencies of the…

Vijay Thalapathy Election Result: तमिलनाडु की सियासत में इस समय जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। फिल्मी दुनिया से राजनीति में कदम रखने वाले Vijay Thalapathy की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam विधानसभा चुनाव के अर्ली ट्रेंड्स में बढ़त बनाए हुए है। इस बढ़त का असर उनके घर के बाहर भी साफ नजर आ रहा है, जहां जश्न जैसा माहौल बन चुका है।

Vote Counting: विजय की पार्टी को मिले भारी वोट्स

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के वोट्स की काउंटिंग अभी जारी है और अब तक के रुझानों में विजय की पार्टी 100 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। इसी बीच उनके घर के बाहर भी हलचल तेज हो गई हैं। कई लोग फूलों के गुलदस्ते लेकर पहुंच रहे हैं और गाड़ियों की आवाजाही भी लगातार बनी हुई है। हालांकि, अभी तक विजय की ओर से चुनावी नतीजों को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है।

Vijay Thalapathy Father: विजय की जीत के लिए पिता पहुंचे मंदिर

वहीं विजय की जीत की कामना के लिए उनके पिता S. A. Chandrasekhar सुबह मुरुगन मंदिर पहुंचे थे। वो खुद एक पॉपुलर फिल्म निर्देशक हैं और हमेशा से विजय के राजनीतिक सफर के समर्थक रहे हैं। परिवार के अंदर भी जश्न का माहौल देखा जा रहा है, जिसके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Rumoured Girlfriend Trisha Krishnan: व्यूमर्ड गर्लफ्रैंड तृषा कृष्णन ने मांगी दुआ

 

इतना ही नहीं विजय थालापति की व्यूमर्ड गर्लफ्रैंड तृषा कृष्णन को भी तिरूमाला तिरूपति देवस्थनम मंदिर (आंध्र प्रदेश) में जाते हुए देखा गया था और कई लोगों का मानना था कि वो विजय थालापति के चुनाव में जीतने के लिए प्रर्थना करने वहां गई हैं। हालांकि वो सच में उनके लिए ही वहां गई थीं या नहीं इस बारें में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

Vijay Thalapathy Election Result: क्या इस बार हो सकता है बड़ा उलटफेर

Vijay Thalapathy Election Result
Vijay Thalapathy Election Result (Source: Social Media)

अब तक के वोट्स की काउंटिंग के मुताबिक, विजय की पार्टी टीवीके ने Dravida Munnetra Kazhagam को पीछे छोड़ दिया है। जहां टीवीके 100 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, वहीं डीएमके करीब 50 सीटों पर ही आगे चल रही है। शुरुआती आंकड़े तो यही बताते हैं कि इस बार चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है।

Jana Nayagan Release Date: कब होगी ‘जन नायकन’ रिलीज?

Vijay Thalapathy Election Result
Vijay Thalapathy Election Result (Source: Social Media)

इस बीच विजय की फिल्म Jana Nayagan भी चर्चा में है। यह फिल्म पहले जनवरी में रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर से जुड़े विवादों के कारण ये अब तक अटकी हुई है। हाल ही में इसके ऑनलाइन लीक होने की खबरें भी सामने आई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के निर्माताओं ने इलेक्शन रिजल्ट के बाद 8 मई को इसे रिलीज करने की प्लानिंग की है। हालांकि ये कब तक सिनेमाघरों में दस्तक देगी, ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा।

Read More: Samay Raina हैं आतंकवादी!, ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में सुनील पाल ने किया बड़ा खुलासा

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।