Karnataka Strongroom Lock Broken: कर्नाटक के दावणगेरे दक्षिण उपचुनाव की मतगणना शुरू होने से पहले ही बड़ी गड़बड़ी हो गई। दरअसल, ईवीएम के स्ट्रांगरूम की चाबियां गायब हो जाती हैं, जिससे मतगणना में देरी हो जाती है। जब चुनाव अधिकारियों और प्रत्याशियों के एजेंटों की मौजूदगी में स्ट्रॉन्ग रूम खोलने की कोशिश की गई, तो चाबियां ताले से मेल नहीं खा रही थी। इसके बाद अधिकारीयों को दरवाजों का लॉक तोड़कर अंदर जाना पड़ा। इस कमरे में दावनगेरे दक्षिण उपचुनाव के मतपत्र रखे गए हैं।
Karnataka Strongroom Lock Broken: 4 स्ट्रॉन्ग रूम के ताले हथौड़े और छैनी से तोड़े गए
जब स्ट्रॉन्ग रूम खोलने के लिए चाबियों को मेल किया गया, तो ताले से चाबी मेल नहीं खाई। कई कोशिशों के बावजूद जब ताला नहीं खुला, तो मजबूरी में कुल 4 स्ट्रॉन्ग रूम के ताले हथौड़े और छैनी से तोड़कर खोले गए। आपको बता दें कि पोस्टल बैलेट की गिनती सुबह 8 बजे और ईवीएम की गिनती 8:30 बजे होनी थी, लेकिन इस गड़बड़ी के कारण प्रक्रिया में देरी हो गई।
Bizarre scenes in Karnataka.
The strong room keys in Davanagere south went “missing” forcing EC to break the lock to start the counting process. pic.twitter.com/v1HaENjnfy— Deepak Bopanna (@dpkBopanna) May 4, 2026
चाबी के गायब होने पर डिप्टी कमिश्नर जी.एम. गंगाधरस्वामी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सहायक अधिकारियों पर गुस्सा दिखाया। उन्होंने गुस्से में एक कर्मचारी से कहा, ‘अरे मूर्ख, चाबियों को ठीक से देखो!’ हालांकि बाद में माहौल को थोड़ा शांत करने के लिए अधिकारियों को आराम से काम करने की सलाह दी। दावणगेरे मतगणना प्रक्रिया के दौरान यह गड़बड़ी मुख्य चर्चा का विषय बन गई है।
Questions Raised Over the EC: चुनावी व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना के बाद से चुनावी व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। हालांकि, प्रशासन इसे तकनीकी और प्रबंधन से जुड़ी समस्या बता रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इसमें किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी या अनियमितता नहीं हुई है और सारा चुनावी सामान सुरक्षित है। दूसरी तरफ, इस घटना को लेकर लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है और सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
Also Read: द्रविड़ किलों में Vijay की सेंध! Tamil Nadu में त्रिकोणीय मुकाबला, जानें क्या है TVK का ताजा हाल


Download Android App
Download iOS App




