Samay Raina On Kapil Sharma Show: इंडियन टेलिविजन और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर वैसे तो कई शोज आते हैं, लेकिन ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ की बीत ही कुछ और है। क्योंकि इस शो में ह्यूमर से लेकर कॉमेडी का जो नेक्स्ट लेवल तड़का लगता है, वो हर किसी को हंसा-हंसा कर पागल कर देता है। लेकिन इस शो के हालिया एपिसोड में दर्शकों को कॉमेडी के साथ-साथ हल्का-सा विवाद और पुरानी खटास भी देखने को मिली।
The Great Indian Kapil Show: समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया ने बांधा समा
दरअसल इस खास एपिसोड में कॉमेडियन समय रैना और यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया गेस्ट के तौर पर पहुंचे थे। लेकिन यहां खास बात यह रही कि यह दोनों पहली बार ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद एक साथ स्क्रीन पर नजर आए। एपिसोड को “वर्ल्ड लाफ्टर डे स्पेशल” बनाया गया था, लेकिन यह सिर्फ एक हल्का-फुल्का कॉमेडी शो नहीं रहा। शो के दौरान माहौल तब और दिलचस्प हो गया जब सीनियर कॉमेडियन सुनील पाल की अचानक एंट्री हुई। उनके और समय रैना के बीच पहले से ही कुछ मतभेदों की चर्चा रही है, जिसकी झलक इस एपिसोड में भी साफ तौर पर देखने को मिली।
Kapil Sharma With Sunil Pal: कपिल ने सुनील से क्या कहा?

शो में होस्ट कपिल शर्मा ने इस टकराव को मजाकिया अंदाज में छेड़ा और कहा कि सुनील अक्सर समय रैना को “कॉमेडी का आतंकवादी” कहते हैं। कपिल शर्मा ने मजाक करते हुए कहा कि, ‘सुनील भैया आप जब भी स्टेज पर जाते हैं, तो कहते हैं मैं सुनील पाल कॉमेडी का लाल हूं और समय को कॉमेडी का आतंकवादी बोलते हैं। ऐसा क्या देखा आपने, क्या ये मुंह से ग्रेनेड फेंकते हैं? थोड़ा अपने विचार बताइए।’
इस पर सुनील पाल ने जवाब दिया, ‘कपिल भैया, अगर ये सच में मुंह से ग्रेनेड फेंकते तो अच्छा होता, लेकिन जो ये फेंकते हैं वो सहा नहीं जाता। जो समझ में नहीं आता, वो समाज में नहीं चलता। और जो समाज में नहीं चलता… उसे ही आतंकवादी कहते हैं ना?’

इसके बाद समय ने भी जवाब दिया, ‘इनको मुझसे इतनी दिक्कत है कि मैं क्या कहूं। मैं मुंह से ग्रेनेड मारता हूं? आप ही बताइए दिक्कत क्या है?’ फिर उन्होंने मजाकिया अंदाज में तंज कसते हुए कहा, ‘मैं मेले में परफॉर्म नहीं करता, मैं उल्टी-सीधी बातें करता हूं। मुझे आपसे कोई दिक्कत नहीं है सर, बस एक ही है- आप ब्रश क्यों नहीं करते हो यार?’
Samay Raina On Kapil Sharma Show: क्यों हुआ था ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ बैन?

यह पूरा एपिसोड इसलिए भी चर्चा में रहा क्योंकि इसमें ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का विवाद भी छाता हुआ दिखाई दिया। जानकारी के लिए आपको बता दें कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो को पिछले साल डार्क कॉमेडी और कुछ आपत्तिजनक चुटकुलों के चलते काफी क्रिटीसिज्म झेलना पड़ा था। उस दौरान रणवीर अल्लाहबादिया द्वारा माता-पिता पर की गई टिप्पणी ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था, जिसके बाद समय रैना और रणवीर दोनों को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा था। विवाद के चलते समय रैना को अपने शो के कई एपिसोड हटाने पड़े और उन्होंने पब्लिकली सबसे माफी भी मांगी थी।
ऐसे में इस बार के एपिसोड ने फैंस को हंसाया भी और पुरानी घटनाओं की याद भी दिला दी, जिससे यह शो एक बार फिर सुर्खियों में आ गया। ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि इस एपिसोड के बाद सुनील पाल और समय के बीच का विवाद और बढ़ता है या फिर यहीं पर इसकी द एंडिंग हो जाती है।


















