Veer Pahadiya से ब्रेकअप के बाद अब Aditya Roy Kapoor संग तारा सुतारिया ने रिश्ता जोड़ा!, डेटिंग की खबर हुई कन्फर्म

Tara Sutaria And Aditya Roy Kapoor Dating

Tara Sutaria And Aditya Roy Kapoor Dating: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में वैसे तो कई जोड़ियां बनती और टूटती रहती हैं, लेकिन इन दिनों एक नई लव स्टोरी को लेकर हर तरफ खूब चर्चाएं हो रही हैं। खबरों के मुताबिक, तारा सुतारिया और आदित्य रॉय कपूर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के बाद इस रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं, जिससे फैंस के बीच भी काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है।

Tara Sutaria And Aditya Roy Kapoor Upcoming Film: फिल्म में एक साथ नजर आएंगे तारा और आदित्य

Tara Sutaria And Aditya Roy Kapoor Dating
Tara Sutaria And Aditya Roy Kapoor Dating (Source: Social Media)

दरअसल, दोनों कलाकार जल्द ही एक फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। ऐसे में उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर पहले से ही बज़ बना हुआ था, लेकिन अब डेटिंग की खबरों ने इस बात को और बढ़ावा दे दिया है कि दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है। पिछले कुछ समय से दोनों को कई इवेंट्स में साथ देखा गया था, जिसके बाद से ही इनके रिश्ते को लेकर कयास लगाए जा रहे थे।

Tara And Aditya Relationship: आदित्य और तारा का रिलेशन कैसे हुआ कन्फर्म?

Tara Sutaria And Aditya Roy Kapoor Dating
Tara Sutaria And Aditya Roy Kapoor Dating (Source: Social Media)

अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों सच में एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर जैसे ही यह खबर सामने आई, वैसे ही लोगों के रिएक्शन भी आने लगे। कुछ यूजर्स जहां हैरान नजर आए, वहीं कई फैंस ने इस जोड़ी को शानदार बताया। किसी ने लिखा कि यह चौंकाने वाली खबर है, तो किसी ने दोनों को परफेक्ट कपल बताया।

Fans Reaction: क्या है फैंस के रिएक्शन?

Tara Sutaria And Aditya Roy Kapoor Dating
Tara Sutaria And Aditya Roy Kapoor Dating (Source: Social Media)

एक यूजर ने लिखा कि, “ये इतनी जल्दी मूव-ऑन हो गए?” तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “हे भगवान, ये बेस्ट न्यूज है. दोनों ही मुझे बहुत ज्यादा पसंद हैं.” इतने में एक अन्य यूजर ने लिखा, “आह कोई तो अच्छी जोड़ी बनी.”

Tara Sutaria And Aditya Roy Kapoor Dating: फिल्म ‘ओम’ में दोनों एक्टर्स साथ करेंगे काम

Tara Sutaria And Aditya Roy Kapoor Dating
Tara Sutaria And Aditya Roy Kapoor Dating (Source: Social Media)

अगर काम को लेकर बात करें तो तारा सुतारिया और आदित्य रॉय कपूर जल्द ही फिल्म ‘ओम’ में साथ दिखाई देंगे, जो उनकी एक साथ पहली फिल्म होगी। वहीं, पर्सनल लाइफ की बात करें तो आदित्य से पहले तारा का नाम वीर पहाड़िया के साथ जुड़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों का ब्रेकअप हो चुका है, हालांकि इस पर दोनों में से किसी ने भी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया था।

 

लेकिन कुछ इशारे इस बात का सबूत देते हैं कि दोनों अलग हो चुके हैं। जैसे कि तारा का वीर के जन्मदिन पर न जाना, अलग-अलग इवेंट्स में शामिल होना। फिलहाल, तारा और आदित्य के रिश्ते को लेकर फैंस काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं और उन्हें बड़े पर्दे पर साथ देखने के लिए हर कोई बेसब्री से इंतजार करता दिखाई दे रहा है।

Read More: दूसरे दिन फिल्म ‘Raja Shivaji’ की कमाई में आया उछाल!, जानें बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा प्रदर्शन?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।