चिलचिलाती धूप में खुद को रखना है Healthy और एनर्जेटिक? समर डाइट गाइड में देखें क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Healthy Foods for Summer
Healthy Foods for Summer: गर्मियों में चिलचिलाती धूप और पसीने से शरीर का हाल बेहाल होने लगता है। इस मौसम में अक्सर लोगों को थकान, हीटस्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और पाचन संबंधी समस्याएं हो जाती हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है शरीर में पानी की कमी और गलत तरीके से खान-पान। अगर हम अपनी डाइट में थोड़ा सा बदलाव करें, तो न केवल शरीर को गर्मी से बचा सकते हैं बल्कि पूरे सीजन एनर्जेटिक भी रह सकते हैं। गर्मियों में कुछ चीजों का सेवन फायदेमंद माना जाता है, तो वहीं कुछ चीजों से दूरी बनाकर रखना चाहिए। आइए जानें ऐसे ही Hydrating Fruits and Drinks के बारे में जो गर्मियों में हमारे शरीर को स्वस्थ्य बनाए रखते हैं।

Healthy Foods for Summer: पानी से भरपूर फल और देसी ड्रिंक्स

Healthy Foods for Summer
Healthy Foods for Summer(AI Generated)

गर्मियों में सबसे जरूरी है शरीर में पानी का लेवल बनाए रखना। इन दिनों सिर्फ पानी पीना काफी नहीं होता, बल्कि शरीर को ऐसे फलों और ड्रिंक्स की जरूरत होती है जिनमें विटामिन्स और मिनरल्स भी हों।

1. तरबूज

Healthy Foods for Summer
Healthy Foods for Summer (Freepik)

इसमें 92% से पानी होता है। यह न केवल शरीर को हाइड्रेटेड रखता है बल्कि इसमें मौजूद लाइकोपीन त्वचा को धूप से होने वाले नुकसान से भी बचाता है।

2. खरबूजा

यह विटामिन A और पोटैशियम का बेहतरीन सोर्स है, जो गर्मियों में होने वाली थकान और कमजोरी को दूर करता है, साथ ही शरीर को पोषक तत्व भी पहुंचाता है।

3. आम

आम को फलों का राजा कहते हैं, इसमें विटामिन C की भरपूर मात्रा पाई जाती है। हालांकि इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए इसे खाने से पहले कुछ देर पानी में भिगोकर रखना चाहिए।

4. खट्टे फल

अंगूर और संतरे जैसे खट्टे फल गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ इम्यूनिटी भी बढ़ाते हैं। इसलिए इनका सेवन जरूर करना चाहिए।

5. नारियल पानी

यह एक तरह का नैचुरल एनर्जी ड्रिंक है। यह शरीर के इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस रखता है और शरीर को डिहाइड्रेट नहीं होने देता है।

6. छाछ

Healthy Foods for Summer
Healthy Foods for Summer

गर्मियों के मौसम में खाने के साथ एक गिलास छाछ अमृत के समान माना जाता है। दही से बनी छाछ एक बेहतरीन प्रोबायोटिक है, जो गट हेल्थ के लिए फायदेमंद बैक्टीरिया को हमारे शरीर में बढ़ाते हैं। इसका सेवन करने से पहले इसमें जीरा, काला नमक और पुदीना डालकर पीने से पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद मिलती है और हमारा शरीर भी ठंडा रहता है।

7. खीरा और ककड़ी

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए खीरा बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें 95% पानी होता है। यह शरीर को हाइड्रेटेड रखने और शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। खीरे को सलाद के रूप में खाएं या इसका डिटॉक्स वॉटर बनाकर पिएं।

8. शिकंजी

Healthy Foods for Summer
Healthy Foods for Summer

गर्मियों के मौसम के लिए शिकंजी एक बेहतरीन एनर्जी ड्रिंक है। पुदीने के पत्ते और चाट मसाले के साथ ये ड्रिंक आपको तुरंत ताजगी देती है। इसमें मौजूद काला नमक और जीरा पाचन क्रिया को सुधारते हैं और ब्लोटिंग की समस्या को रोकते हैं। ये इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करने में भी बहुत मदद करता है

9. सत्तू का शरबत

यह देसी प्रोटीन शेक खासकर बिहार और उत्तर प्रदेश के क्षेत्र में पसंद किया जाता है। भुने हुए चने के आटे से बना यह शरबत शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है और लंबे समय तक पेट भरा रखता है। इसे गुड़ के साथ मीठा या प्याज और हरी मिर्च के साथ नमकीन, दोनों तरह से बनाया जा सकता है। गर्मियों में ये पेट को ठंडा रखने में मदद करता है।

10. बेल का शरबत

Healthy Foods for Summer
Healthy Foods for Summer

बेल का फल फाइबर से भरपूर होता है। इसका शरबत पेट की समस्याओं और कब्ज के लिए औषधि से कम नहीं है। यह पाचन तंत्र को मजबूत कर कब्ज, गैस और दस्त जैसी समस्याओं से बचाता है। साथ ही शरीर को लू से बचाने में भी सहायक होता है। यह शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालकर पेट को ठंडा रखता है।

Foods to Avoid in Summer: गर्मियों में किन चीजों से परहेज करें?

Foods to Avoid in Summer
Foods to Avoid in Summer (AI Generated)

गर्मियों के मौसम में कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें खाने से शरीर के अंदर गर्मी बढ़ जाती है और आप बीमार पड़ सकते हैं।

  • मिर्च-मसाले वाला खाना: गरम मसाला, लाल मिर्च और बहुत ज्यादा तेल वाला खाना खाने से पेट में जलन और एसिडिटी हो सकती है।
  • कैफीन: चाय और कॉफी में कैफीन की मात्रा ज्यादा होती है। यह बार-बार पेशाब आने का कारण बनता है, जिससे शरीर का पानी जल्दी खत्म होने लगता है।
  • जंक फूड: गर्मी में खाना जल्दी खराब होता है। बाहर के खुले समोसे, चाट-पकौड़ी या बासी खाना खाने से फूड पॉइजनिंग का खतरा रहता है, जो जानलेवा हो सकता है।
  • एक्सट्रा शुगर: बहुत ज्यादा चीनी वाली कोल्ड ड्रिंक्स या आइसक्रीम प्यास बुझाने के बजाय शरीर को और ज्यादा डिहाइड्रेट कर देती हैं। इसलिए इनके सेवन से बचना चाहिए।

Summer Food Tips: गर्मियों के लिए कुछ जरूरी टिप्स

  • थोड़ा-थोड़ा करके खाएं: एक बार में बहुत ज्यादा भारी भोजन न करें। दिन में 3 बड़े मील लेने के बजाय 5 छोटे-छोटे मील लें। इससे पाचन तंत्र पर बोझ नहीं पड़ेगा और आप स्वस्थ्य रहेंगे।
  • घड़े का पानी पिएं: फ्रिज का ठंडा पानी गले को खराब कर सकता है। मिट्टी के घड़े का पानी नैचुरली ठंडा होता है और सेहत के लिए बेस्ट है।
  • कच्चा प्याज खाएं: खाने के साथ सलाद में कच्चा प्याज जरूर शामिल करें। प्याज में ऐसे गुण होते हैं जो आपको हीटस्ट्रोक से बचाते हैं।
  • पुदीने का सेवन: गर्मियों के मौसम में पुदीने की चटनी का सेवन जरूर करें। यह शरीर को अंदर से ठंडा रखता है।
  • खाली पेट बाहर न निकलें: गर्मियों में कभी भी खाली पेट घर से बाहर न निकलें। थोड़ा पानी या कोई फल खाकर ही बाहर जाएं।

यह भी पढ़ें-गर्मियों का वरदान या जानलेवा जहर? तरबूज खाने से पहले जान लें ये 5 खतरनाक फूड कॉम्बिनेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।