Highly Restricted Destinations in India: जहां परिंदा भी नहीं मार सकता पर! भारत की 5 ऐसी जगहें जहां आम लोगों की एंट्री है पूरी तरह बैन

Summary :

यह लेख भारत के उन गिने-चुने स्थानों के बारे में बताता है जहाँ आम जनता के प्रवेश पर प्रतिबंध है या जाने के लिए विशेष अनुमति की आवश्यकता होती है। इन प्रतिबंधों के पीछे देश की सुरक्षा, सेना की उपस्थिति या स्थानीय जनजातियों और पर्यावरण की रक्षा जैसे महत्वपूर्ण कारण हैं।

Highly Restricted Destinations in India: भारत में घूमने के लिए कई सारी बेहतरीन जगहें मौजूद हैं। यहां आपको पहाड़, समंदर, जंगल से लेकर रेगिस्तान और पुराने से पुराने ऐतिहासिक किले तक सब कुछ देखने को मिल जाएंगे। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसी जगहें भी हैं जहां आप अपनी मर्जी से नहीं जा सकते हैं? कुछ जगहों पर आम जनता के लिए आना जाना पूरी तरह से मना है, वहीं कुछ जगहें ऐसी भी हैं जहां जाने के लिए परमिशन की जरूरत पड़ती है। हालांकि, इसके पीछे देश की सुरक्षा, सेना की मौजूदगी या फिर वहां रहने वाले जनजातियों की रक्षा करना है। आइए, जानें भारत की वो कौन सी 5 जगहें हैं, जहां जाने से पहले वहां के नियम जान लेना बहुत जरूरी है।

भारत की 5 सबसे खतरनाक Destinations

1. बैरन आइलैंड, अंडमान और निकोबार

Barren Island, Andaman and Nicobar
Barren Island, Andaman and Nicobar (Source: Social Media)
समुद्र के बीचों-बीच स्थित बैरन आइलैंड भारत का अकेला ऐसा द्वीप है जहां एक एक्टिव ज्वालामुखी मौजूद है। इसी वजह से यह जगह बहुत अनोखी है। हालांकि, आप इसे दूर नाव में बैठकर देख सकते हैं, लेकिन द्वीप पर उतरने की इजाजत किसी भी टूरिस्ट को नहीं है। अगर आप अंडमान जा रहे हैं, तो इससे जुड़े नियम पहले ही समझ लें।

2. भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर, मुंबई

Bhabha Atomic Research Centre, Mumbai
Bhabha Atomic Research Centre, Mumbai (Source: Social Media)
मुंबई का यह रिसर्च सेंटर भारत के सबसे प्रमुख परमाणु अनुसंधान केंद्रों में शामिल है। यह कोई आम घूमने-फिरने वाली जगह नहीं है। यहां देश से जुड़ी बेहद जरूरी साइंटिफिक और न्यूक्लियर रिसर्च होती है। इसीलिए यहां आम लोगों के घूमने पर रोक है और अंदर जाने के नियम बहुत सख्त हैं।

3. नॉर्थ सेंटिनल आइलैंड, अंडमान और निकोबार

North Sentinel Island, Andaman and Nicobar
North Sentinel Island, Andaman and Nicobar (Source: Social Media)
यह भारत की सबसे संवेदनशील जगहों में से एक मानी जाती है। यहां सेंटिनलीज नाम की एक जनजाति रहती है, जो बाहर की दुनिया से एकदम कटकर अपनी अलग जिंदगी जीती है। इस द्वीप और इसके आसपास के समुद्री इलाके को संरक्षित घोषित किया गया है। बाहरी लोगों का यहां जाना बिल्कुल मना है ताकि वहां के लोगों की सुरक्षा बनी रहे और बाहरी संपर्क से कोई बीमारी न फैले।

4. सियाचिन ग्लेशियर, लद्दाख

Siachen Glacier, Ladakh
Siachen Glacier, Ladakh(Source: Social Media)
सियाचिन दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्रों में से एक है और सुरक्षा के लिहाज से बेहद खास है। अब यहां के बेस कैंप को भारतीय पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है, लेकिन आप यहां कहीं भी आ जा नहीं सकते हैं। ग्लेशियर के संवेदनशील इलाकों में जाने के लिए अब भी इजाजत लेनी पड़ती है।

5. नंदा देवी इनर सैंक्चुअरी, उत्तराखंड

Nanda Devi Inner Sanctuary, Uttarakhand
Nanda Devi Inner Sanctuary, Uttarakhand (Source: Social Media)
उत्तराखंड का नंदा देवी क्षेत्र अपनी प्राकृतिक सुंदरता और खूबसूरत पहाड़ियों के लिए फेमस है। ये जगह एक विश्व धरोहर स्थल भी है, लेकिन यहां भी पर्यटक अपनी मर्जी से कहीं भी नहीं आ जा सकते। नेशनल पार्क के कुछ चुनिंदा रास्तों पर ही जाने की छूट है, जबकि अंदरूनी इलाका आम लोगों के लिए बंद है क्योंकि पर्यावरण के लिहाज से यह बेहद संवेदनशील जगह है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।