Unknown Historical Places in India: अगर आप भी इस मानसून किसी ऐसी जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं। जहां आप कुछ पल सुकून से बिता सकें, तो जरूर आप किसी ऐसी जगह सर्च कर रहे होंगे, जहां पहुंचना आसान हो और आप उसके साथ-साथ खूबसूरत नज़ारे का भी मजा ले सकें। भारत में ताज महल, लाल किला या जयपुर का हवा महल जैसे फेमस जगहों को हर कोई जानता है, लेकिन हमारे देश में कई ऐसी पुरानी और खूबसूरत जगहें भी हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। ये जगहें इतिहास, कला और रहस्य से भरी हुई है। ऐसे में आइए जानते हैं सबसे बेस्ट प्लेस कौन-कौन सी हैं।
भारत की हिडन Historical Places
1. चंपानेर-पावागढ़ – गुजरात

गुजरात की यह ऐतिहासिक जगह यूनेस्को की विश्व धरोहर लिस्ट में शामिल है, लेकिन फिर भी यहां कम लोग घूमने आते हैं। यह भारत की अकेली ऐसी जगह है जहां पुराने ज़माने के हिंदू-मुस्लिम शहर की छाप आज भी पूरी तरह सेफ है। यहां 16वीं सदी के किले, महल, मस्जिदें और पावागढ़ पहाड़ी पर फेमस कालिका माता मंदिर है।
2. बासगो मठ और महल – लद्दाख

सिंधु नदी के किनारे एक ऊंची पहाड़ी पर बसा बासगो लद्दाख का एक बेहद शांत और पुराना गांव है। मिट्टी और ईंटों से बने इसके भवन दूर से देखने पर पहाड़ियों जैसे नजर आते हैं। यहां भगवान बुद्ध की एक बड़ी धातु की मूर्ति भी है। 15वीं और 16वीं सदी में यह जगह लद्दाख के नामग्याल राजवंश की राजधानी हुआ करती थी। इस जगह पर आप बेहद खूबसूरत जगहों को देख सकते हैं।
3. रबदंतसे के अवशेष – सिक्किम

सिक्किम के पेलिंग शहर के पास जंगलों में छिपे रबदंतसे के खंडहर यहां के राजाओं के इतिहास से जुड़े हैं। यहां से कंचनजंगा पहाड़ का सुंदर नजारा दिखाई देता है। 1670 से 1814 तक यह सिक्किम की दूसरी राजधानी था, जिसे बाद में गोरखा हमलावरों ने खत्म कर दिया था।
4. शेखावटी की हवेलियां – राजस्थान

राजस्थान के शेखावटी इलाके को अक्सर खुली हवा की आर्ट गैलरी कहा जाता है। यहां की पुरानी हवेलियों की दीवारों पर नेचुरल रंगों से बनी सुंदर आर्ट देखने को मिलती है। 18वीं और 19वीं सदी में यहां के अमीर मारवाड़ी व्यापारियों ने इन खूबसूरत हवेलियों को बनवाया था।


Download Android App
Download iOS App




