Hidden Riverside Villages: सुकून और शांति की तलाश चाहते हैं, तो मानसून में बनाएं भारत के इन 4 छुपे हुए गांवों में घूमने का प्लान

Summary :

यह आर्टिकल भारत की कुछ ऐसी खूबसूरत और शांत जगहों के बारे में बताता है, जो पहाड़ों, नदियों और प्रकृति के बीच स्थित हैं और मानसून में घूमने के लिए बेहतरीन हैं। ये जगहें उन लोगों को आकर्षित करती हैं जो सुकून और शांति की तलाश में हैं। आर्टिकल में जिन प्रमुख गांवों का उल्लेख किया गया है, वे इस प्रकार हैं

भारत में ऐसी कई जगहें हैं, जो अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। आजकल हर कोई ऐसी जगहों पर घूमना पसंद करता है जहां सुकून और शांति हो।पहाड़ों, बर्फ और सन्नाटे के बीच छुपे ये प्लेस न सिर्फ नेचर पसंद करने वालों को आकर्षित करता है। अगर आप भी इस मानसून किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं, जहां आप फैमिली या फ्रेंड्स के साथ बैठकर कुछ समय सुकून भरे बिता सकें, तो आज हम आपको कुछ ऐसी ही खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। लद्दाख का चुमाथांग गांव भी ऐसा ही एक रहस्मयी स्थान है, जहां नेचर अपने अलग ही रंग दिखाती है। आइए जानते हैं, वो जगहें कौन-कौन सी हैं।

बारिश में घूमने के लिए बेस्ट गांव

1. चितकुल, हिमाचल प्रदेश

Hidden Riverside Villages
Hidden Riverside Villages (Source: Social Media)

यह भारत-तिब्बत सीमा के पास बसा हिमाचल का आखिरी गांव है। यह जगह अपनी शांत बसपा नदी के लिए जाना जाता है। यहां लकड़ी के खूबसूरत घर, बर्फ से ढकी चोटियां और नदी का ठंडा बहता पानी मन को शांति देता है। यहां आप अपने दोस्तों और फैमिली के साथ जा सकते हैं।

2. दावकी, मेघालय

River island villages
River island villages (Source: Social Media)

मेघालय का यह छोटा सा गांव उमंगोट नदी के किनारे बसा है। यहां की नदी का पानी इतना साफ है कि नाव चलाने पर ऐसा लगता है, जैसे नाव हवा या कांच पर तैर रही हो। इस खूबसूरती को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। नेचर पसंद करने वालों के लिए यह बेहद सुंदर जगह है।

3. तीर्थन वैली (गुशैनी गांव), हिमाचल प्रदेश

Himalayan riparian villages
Himalayan riparian villages (Source: Social Media)

तीर्थन नदी के तट पर बसा यह इलाका कुल्लू जिले में स्थित है। यहां के छोटे-छोटे गांव अपनी सादगी, देवदार के जंगलों और ट्राउट मछली पकड़ने के लिए जाने जाते हैं। यहां आकर नदी किनारे टहलना एक बेहतरीन अनुभव माना जाता है।

4. बरोट गांव, हिमाचल प्रदेश

Hidden Riverside Villages
Hidden Riverside Villages (Source: Social Media)

उहल नदी के किनारे बसा बरोट एक शांत और छुपा हुआ गांव है। चाय के बागानों और हरे-भरे पहाड़ों के बीच स्थित यह जगह उन लोगों के लिए बेस्ट है जो कम भीड़-भाड़ वाली जगह पर समय बिताना चाहते हैं।

Also Read: अगर देखना चाहते हैं Rare Birds और Wonderful Views, तो एक्सप्लोर करें ये 4 Best Destinations

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।