Hidden Bamboo Forests: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं दुनिया के ये 4 छिपे हुए बांस के जंगल, मिलेगा असीम सुकून

Summary :

यह आर्टिकल उन लोगों के लिए है जो बारिश के मौसम में सुकून और शांति की तलाश में ट्रिप का प्लान बना रहे हैं। जापान के प्रसिद्ध बांस के जंगलों के अलावा, दुनिया में कई ऐसे खूबसूरत और छिपे हुए बांस के जंगल हैं जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए जाने जाते हैं। आर्टिकल में सितंबर में घूमने के लिए चार ऐसे खूबसूरत बांस के जंगलों के बारे में बताया गया है

अगर आप भी बारिश के मौसम में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो जरूर आप किसी ऐसी जगह की तलाश में होंगे, जहां घूमकर आपको सुकून और शांति मिले दुनिया भर में बांस के जंगल अपनी नेचुरल सुंदरता, शांति और खूबसूरत नजारों के लिए जाने जाते हैं। जापान के फेमस बांस के जंगल के अलावा भी कई ऐसे छिपे हुए सुंदर बांस वन हैं, जहां की नेचुरल सुंदरता देखते ही मन खुश हो जाता है। अगर आप भी ऐसी जगहें को एक्स्प्लोर करना चाहते हैं, तो यहां हम आपको दुनिया के 4 ऐसे खूबसूरत और छिपे बांस के जंगलों के बारे में बताएंगे।

सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट बैंबू फॉरेस्ट

1. मिशान बैंबू फॉरेस्ट – सिटुआन, चीन

Hidden Bamboo Forests
Hidden Bamboo Forests (Source: Social Media)

चीन का सिचुआन प्रांत अपने बड़े और खूबसूरत बांस के जंगलों के लिए बहुत ज्यादा फेमस है। यहां पहाड़ियों और घाटियों में फैला बांस का यह जंगल घनी धुंध और शांति से भरा रहता है। यहां टहलते हुए नेचुरल सुंदरता और शुद्ध माहौल का अद्भुत नजारा देखना किसी फ़िल्मी दुनिया से कम नहीं लगता है।

2. दम्बुल्ला बैंबू फॉरेस्ट – श्रीलंका

Best hidden bamboo Forest
Best hidden bamboo Forest (Source: Social Media)

श्रीलंका के बड़े से एरिया में स्थित यह जगह हरे-भरे बांस के पेड़ों से पूरी तरह ढका हुआ है। यहां की नदियां और घने बांस के पेड़ लोगों को भीड़-भाड़ से दूर एक शांत माहौल देते हैं। गर्मियों के मौसम में ये जगह और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाती है।

3. अनुराधापुरा बैंबू ग्रोव – श्रीलंका

Peaceful bamboo forest walk
Peaceful bamboo forest walk (Source: Social Media)

श्रीलंका को एक बेहद खूबसूरत और ऐतिहासिक जगह माना जाता है। यहां स्थित यह जगह बांस के घने झुरमुटों से घिरा हुआ है। जब आप इस जगह पर घूमने के लिए जाएंगे, तब आपको यहां पक्षियों की चहचहाहट और बांस के पत्तों की सरसराहट सुनकरबेहद सुकून मिलेगा।

4. माउई बैंबू फॉरेस्ट – अमेरिका

Nature trail bamboo forest
Nature trail bamboo forest (Source: Social Media)

हवाई के माउई द्वीप पर ‘पिपिवाइ ट्रेल’ के साथ स्थित यह बांस का जंगल बेहद यूनिक नजर आता है। बारिश के मौसम में लोग इसे देखने के लिए दूर-दूर से आते हैं। यहां बड़े बांस के पेड़ों के बीच से गुजरता रास्ता और पास में बहते झरने इसे एक फ़िल्मी दुनिया जैसा बना देते हैं।

Also Read: Hidden Jungle Waterfalls: मानसून में जरूर एक्सप्लोर करें दुनिया के ये 3 हिडेन वॉटरफॉल्स, घने जंगलों के बीच मिलेगा सुकून

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।