Hidden Jungle Waterfalls: मानसून में जरूर एक्सप्लोर करें दुनिया के ये 3 हिडेन वॉटरफॉल्स, घने जंगलों के बीच मिलेगा सुकून

Summary :

बारिश के मौसम में जंगल और झरने अपनी सबसे खूबसूरत छटा बिखेरते हैं, और शहर के शोर-शराबे से दूर सुकून भरे पल बिताने के लिए ऐसे "हिडेन वॉटरफॉल" बेहतरीन जगहें हो सकते हैं। इस आर्टिकल में कुछ ऐसे ही खूबसूरत झरनों का वर्णन किया गया है नोहकलिकाई झरना (मेघालय, भारत के मेघालय में यह झरना घने हरे-भरे जंगलों के बीच छिपा है।

बारिश के मौसम में जंगलों में घूमने का मजा ही कुछ अलग होता है। मानसून में जंगल इतने ज्यादा खूबसूरत और हरे-भरे हो जाते हैं कि जब आप इस जगह पर घूमने के लिए जाएंगे, तब आपको यहां की खूबसूरती देखकर वापस आने का मन नहीं होगा। दुनिया में कई ऐसे हिडेन झरने हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। अगर आप भी शहर के शोर-शराबे से दूर कहीं कुछ पल सुकून भरे बिताना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे ही खूबसूरत वाटरफॉल के बारे में बताएंगे, जहां आप फैमिली या फ्रेंड्स के साथ जा सकते हैं।

बारिश में घूमने के लिए हिडेन वॉटरफॉल

1. नोहकलिकाई झरना (मेघालय, भारत)

world most beautiful waterfall
world most beautiful waterfall (Source: Social Media)

भारत के मेघालय में स्थित यह वॉटरफॉल बेहद घने और हरे-भरे जंगलों के बीच छिपा हुआ है। पहाड़ों की ऊंची चोटियों से जब पानी नीचे गिरता है, तो नीचे एक हरे-नीले रंग का बहुत सुंदर नेचुरल तालाब बन जाता है। इस झरने के चारों तरफ हर समय हल्की धुंध और बादल छाए रहते हैं, जिससे यह नजारा किसी सपने जैसा लगता है। यहां पहुंचने के लिए जंगलों के छोटे रास्तों से गुजरना पड़ता है।

2. सेकम्पुल वाटरफॉल (बाली, इंडोनेशिया)

Best secret jungle waterfalls for Trip
Best secret jungle waterfalls for Trip (Source: Social Media)

इंडोनेशिया के बाली द्वीप पर स्थित यह खूबसूरत वॉटरफॉल बांस के बहुत घने जंगलों और ऊंची-ऊंची चट्टानों के बीच छिपा है। यह कोई एक झरना नहीं है, बल्कि सात अलग-अलग छोटे-बड़े झरनों का एक खूबसूरत स्पॉट है। जंगल के बीच बने कच्चे रास्तों, सीढ़ियों और छोटी नदियों को पार करके ही यहां तक पहुंचना सबसे खूबसूरत पल होता है। जब आप नीचे घाटी में पहुंचते हैं, तो चारों तरफ से गिरते पानी की ठंडी फुहारें आपके चेहरे पर पड़ती हैं, जो बेहद आपको एक खूबसूरत एहसास कराती हैं।

3. तुमुकमुमाक वाटरफॉल (सूरीनाम, दक्षिण अमेरिका)

Hidden Jungle Waterfalls
Hidden Jungle Waterfalls (Source: Social Media)

अमेज़न के दुनिया के सबसे विशाल और घने रेनफॉरेस्ट के गहरे हिस्से में छिपा यह सुंदर वॉटरफॉल नार्मल लोगों की पहुंच से बहुत दूर है। यहां तक पहुंचने के लिए नाव से नदी पार करनी पड़ती है और कई घंटों तक घने जंगल में पैदल ट्रेकिंग करनी होती है। इस जगह पर आपको भीड़ और शोर-शराबा बिल्कुल भी नहीं सुनाई देगा, इसलिए यहां नेचर अपने सबसे खूबसूरत रुप में देखने को मिलता है। चारों तरफ सिर्फ जंगली जानवरों, पक्षियों और पानी के गूंजते शोर की आवाज़ें आती हैं।

Also Read: गोवा-मुंबई छोड़ें! सुकून और कैंपिंग के शौकीनों के लिए बेस्ट हैं भारत के ये 4 सबसे खूबसूरत बीच

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।