Hidden Beach Camping Spots: जब भी लॉन्ग वीकेंड आता है, तो सबसे पहले हमारे दिमाग में कहीं घूमने का प्लान बनने लगता है। अगर बात करें समुद्र के किनारे जानें कि तो सबसे पहले गोवा और मुंबई के बीच का ख्याल मन में आता है, लेकिन अगर आप किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं, जहां बिल्कुल भी शोर-शराबा न हो और आप शांति से बैठकर समुद्र की लहरों और हरे-भरे जंगल का मजा उठा सकें, तो चलिए देर किस बात कि यहां देखते हैं, कुछ ऐसे हिडन बीच के बारे में जहां आप कुछ पल सुकून के बिता सकते हैं।
कैंपिंग के लिए बेस्ट हैं भारत की ये जगहें
1. कापू बीच – कर्नाटक

कर्नाटक एक बेहद शांत हरी-भरी और खूबसूरत जगह है। बारिश के मौसम में यहां का नजारा इतना खूबसूरत हो जाता है कि लोग इसे देखने के लिए दूर-दूर से आते हैं। उडुपी के पास स्थित कापू बीच अपने ऐतिहासिक लाइटहाउस और शांति के लिए जाना जाता है। चट्टानों और पानी के बीच बना ऊंचा लाइटहाउस इस जगह को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाता है। शाम के समय यहां ढलते सूरज को देखना और रात में लाइटहाउस की रोशनी के नीचे कैम्पिंग करना एक खूबसूरत एहसास होता है।
2. राधानगर बीच – अंडमान और निकोबार

राधानगर बीच काफी ज्यादा फेमस है, लेकिन इसके आसपास के कुछ शुरुआती और शांत तट अब भी छिपे हुए हैं। यहां का नीला पानी और सफेद बारीक रेत इसे दुनिया के सबसे खूबसूरत तटों में से एक बनाती है। जब आप इस जगह पर घूमने के लिए जाएंगे, तब आपको घने पेड़ों की छांव में टेंट लगाकर रात गुजारना और समुद्र की लहरों के साथ सुबह उठना किसी फ़िल्मी दुनिया जैसा लगेगा।
3. मरारी बीच – केरल

केरल का मरारी बीच बहुत शांत और साफ-सुथरा है। यहां ज्यादा भीड़ नहीं होती है, इसलिए कैंपिंग के लिए यह एक बेहतरीन जगह मानी जाती है। समुद्र की लहरों की आवाज और नारियल के पेड़ इस जगह को और भी सुंदर बनाते हैं। इस जगह पर आप कैंपिंग कर सकते हैं।
4. चंद्रभागा बीच – ओडिशा

पुरी के पास स्थित चंद्रभागा बीच बहुत शांत और सुंदर माना जाता है। सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा यहां बहुत शानदार लगता है। बारिश के मौसम में दूर-दूर से लोग इस जगह पर समय बिताने के लिए आते हैं। इस जगह को कैंपिंग के लिए शांत और सेफ माना जाता है।
Also Read: मानसून में शहरों की भीड़-भाड़ से दूर, भारत की इन 4 खूबसूरत जगहों पर लें स्टारगेजिंग का मजा


Download Android App
Download iOS App




