‘पीएम मोदी के नेतृत्व में पहले से ही युवाओं को मिल रहा मौका,’ गहलोत की मांग पर भाजपा का पलटवार

Summary :

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। राजस्थान में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पार्टी नेतृत्व से बड़ी मांग की है। गहलोत ने कहा कि इस बार निकाय चुनावों में 50 प्रतिशत से ज्यादा टिकट ‘जेन-जी’ और युवा उम्मीदवारों को दिए जाने चाहिए। गहलोत की इस मांग ने नई बहस छेड़ दी है। दिल्ली में भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान अशोक गहलोत की मांग को लेकर कहा, “हर पार्टी अपने तरीके से टिकट देती है। जहां तक ​​भाजपा की बात है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। राजस्थान में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पार्टी नेतृत्व से बड़ी मांग की है। गहलोत ने कहा कि इस बार निकाय चुनावों में 50 प्रतिशत से ज्यादा टिकट ‘जेन-जी’ और युवा उम्मीदवारों को दिए जाने चाहिए। गहलोत की इस मांग ने नई बहस छेड़ दी है।

दिल्ली में भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान अशोक गहलोत की मांग को लेकर कहा, “हर पार्टी अपने तरीके से टिकट देती है। जहां तक ​​भाजपा की बात है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी ने युवाओं, महिलाओं और पार्टी के अन्य वर्गों को उचित जगह दी है और जहां भी चुनाव होते हैं, वहां इसी आधार पर टिकट दिए जाते हैं।”

लखनऊ में कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने गहलोत की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा, “एक अच्छी बात है। जिस तरीके से जेन-जी के आंदोलन हो रहे हैं, भारत में युवाओं की बात चल रही है तो कांग्रेस पार्टी हमेशा ही युवाओं की बात करती है। अशोक गहलोत की बात को सीडब्ल्यूसी में रखना चाहिए और ये प्रस्ताव पास किया जाना चाहिए कि 50 प्रतिशत से अधिक टिकट युवाओं को मिलें।”

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने भी इस मांग को सही ठहराया। लखनऊ में उन्होंने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, “मुझे लगता है कि यह सही मांग है और आगे आने वाले भविष्य को तैयार करने की नींव रखने का समय यही है। हम आगे भी कोशिश करेंगे कि समाजवादी पार्टी भी ज्यादा से ज्यादा नए युवाओं को मौका दे और अगले 25-30 साल की राजनीति का आधार यहां से ही बनाया जाए।”

बता दें कि मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए अशोक गहलोत ने यह मांग की थी। उनका कहना था कि ऐसे समय में जब देश में युवा बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं, तब राजनीति में भी उन्हें उचित अवसर देने की जरूरत है।

–आईएएनएस

पीआईएम/एएस

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.