अगर आप भी YouTube पर वीडियो बनाते हैं, तो ये खबर आपके लिए है। प्लेटफॉर्म अपने व्यूज काउंट के नियमों में बदलाव करने जा रहा है। 24 अगस्त 2026 से जैसे ही कोई यूजर वीडियो प्ले करेगा, वह तुरंत एक व्यू के रूप में काउंट हो जाएगा। इसके लिए अब कोई तय समय सीमा नहीं होगी। पहले लंबे वीडियो पर व्यू काउंट होने के लिए कम से कम 30 सेकंड तक देखना जरूरी होता था, लेकिन अब वीडियो के पहले फ्रेम या सेकंड से ही व्यू गिन लिया जाएगा।
वीडियो प्ले करते ही जुड़ेगा व्यू काउंट
यूट्यूब के नए नियम के तहत अब जैसे ही कोई यूट्यूब पर वीडियो को प्ले करेगा, उसका एक पब्लिक व्यू काउंट जुड़ जाएगा। इसका ये मतलब है कि अगर कोई वीडियो प्ले करने ही उसको बंद कर दें, तब भी व्यू जुड़ जाएगा। यह नियम शॉर्ट्स के लिए पहले से ही था, लेकिन आप यूट्यूब ने लॉन्ग वीडियो और लाइव स्ट्रीम के लिए भी लागू कर दिया है।
YouTube ने क्या कहा?
YouTube ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर ऐलान किया कि “24 अगस्त से, सभी फ़ॉर्मैट (VOD, Shorts और Live) पर वीडियो शुरू होते ही व्यूज़ गिने जाएँगे (इसके लिए कम से कम कितना समय देखा गया, इसकी कोई शर्त नहीं होगी)। हम YouTube पर क्रिएटर्स की असल पहुंच (exposure) को दिखाने के लिए व्यूज़ को एक जैसा (standardize) कर रहे हैं, जिससे ब्रांड पार्टनर्स को उनकी वैल्यू दिखाना आसान हो जाएगा। इस अपडेट का क्रिएटर्स की कमाई या YPP की पात्रता पर कोई असर नहीं पड़ेगा।”
Starting 8/24, views will count the moment a video begins to play (w/ no minimum watch time) across all formats (VOD, Shorts, & Live). We’re standardizing views to reflect creators’ true exposure across YouTube, making it easier to show their value to brand partners.
This update…
— TeamYouTube (@TeamYouTube) August 17, 2026
Creators को होगा फायदा?
- वीडियो के व्यूज ज्यादा तेजी से बढ़ेंगे, जिससे कंटेंट की रीच (Reach) ज्यादा दिखाई देगी।
- बड़े व्यू नंबर्स से Brand Deals और Promotional Pitches में फायदा मिल सकता है।
- सभी Formats यानी वीडियो, शॉर्ट्स और लाइव स्ट्रीमिंग के लिए व्यू काउंटिंग का तरीका एक जैसा हो जाएगा।
क्या इससे कमाई बढ़ेगी?

यूट्यूब के नए नियम से क्रिएटर्स के व्यूज काउंट तो तेजी से बढ़ सकते हैं, लेकिन इससे कमाई सीधे नहीं बढ़ेगी। 24 अगस्त 2026 से वीडियो को प्ले करते ही व्यू काउंट हो जाएगा। हालांकि, YouTube की कमाई सिर्फ व्यूज पर निर्भर नहीं करती, बल्कि इसके लिए वॉच टाइम, दर्शकों का जुड़ाव और Ads जैसे कई फैक्टर्स पर निर्भर करती है।



Download Android App
Download iOS App




