मानसून में घूमने के लिए लोग अक्सर ऐसी जगह की तलाश में रहते हैं, जो देखने में खूबसूरत और शांत हो ताकि लोग वहां बैठकर कुछ समय सुकून भरे बिता सकें। जब हम पहाड़ों या ट्रैकिंग का मन बनाते हैं, तो हमारे दिमाग में सबसे पहले हिमांचल और उत्तराखंड का ख्याल आता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में कई ऐसी जगहें हैं, जो मानसून के समय और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आने लगती हैं, तो चलिए यहां कुछ प्यारे डेस्टिनेशन के बारे में जानते हैं।
मानसून में घूमने के लिए कलरफुल पहाड़
1. जांस्कर वैली और लेह-लद्दाख (लद्दाख)

मानसून के मौसम में जब आप लद्दाख घूमने के लिए जाते हैं, तो यहां के लंबे रास्ते आपको अपनी तरफ आकर्षित करते हैं लद्दाख के पहाड़ों पर पेड़-पौधे नहीं होते हैं, लेकिन यहां की चट्टानों में बैगनी, भूरा, हरा, पीला और लाल रंग नेचुरल रूप से मिलता है। सूरज की रोशनी बदलते ही इन पहाड़ों के रंग भी बदलते महसूस होते हैं।
2. फूलों की घाटी / वैली ऑफ फ्लावर्स (उत्तराखंड)

चमोली जिले में स्थित यह घाटी मानसून यानी जुलाई-सितंबर के समय सैकड़ों प्रकार के जंगली फूलों से ढक जाती है। इस समय यहां की पहाड़ियां हरी, गुलाबी, नीली और पीली दिखाई देती हैं। जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।
3. जुकोउ घाटी (नागालैंड-मणिपुर सीमा)

यह घाटी अपनी अनोखी हरियाली और मौसमी फूलों के लिए जानी जाती है। जब आप इस जगह पर घूमने के लिए जाएंगे, तब आपको यहां की पहाड़ियां मखमली हरी दिखाई देती हैं और मानसून के मौसम में ‘ज़ुकू लिली’ के खिलने से घाटी पूरी तरह से गुलाबी और बैंगनी रंग में रंग जाती है।
4. स्पिति घाटी (हिमाचल प्रदेश)

मानसून में घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश की स्पिति घाटी सबसे बेस्ट ऑप्शन है। ‘शीत मरुस्थल’ के नाम से मशहूर स्पिति के पहाड़ तांबे, लोहे जैसी चीजों के लिए जाने जाते हैं। इस वजह से यहां के पहाड़ों की ढलानों पर लाल, जंग जैसा भूरा, पीला और स्लेटी रंग साफ़ दिखाई देता है। मानसून में घूमने के लिए ये जगह बेस्ट मानी जाती है।



Download Android App
Download iOS App




