अगर देखना चाहते हैं Rare Birds और Wonderful Views, तो एक्सप्लोर करें ये 4 Best Destinations

Summary :

मानसून का मौसम प्रकृति और हरियाली का आनंद लेने, खासकर पक्षी देखने के शौकीनों के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है। यह आर्टिकल भारत में कुछ ऐसी शांत और कम भीड़ वाली जगहों के बारे में बताता है जहाँ आप दुर्लभ और रंग-बिरंगे पक्षियों को आसानी से देख सकते हैं

Hidden Birdwatching Destinations: मानसून का मौसम घूमने के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है, क्योंकि इस मौसम में बारिश की वजह से हर जगह हरियाली और खूबसूरती देखने को मिलती है। भारत की कई जगहें ऐसी हैं, जो बारिश के मौसम में और भी ज्यादा शांत और खूबसूरत नजर आने लगती हैं। अगर आपको भी पक्षी देखना पसंद है, तो भारत में कई ऐसी डेस्टिनेशन हैं। जहां आप रंग-बिरंगी चिड़िया देख सकते हैं। अगर आपको भी शांत जगह पसंद है, तो आज हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां भीड़-भाड़ कम होती है और रेयर पक्षियों की झलक आसानी से देखने को मिल जाती है।

चिड़िया देखने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन

1. पंगोट (उत्तराखंड)

Secret bird sanctuaries
Secret bird sanctuaries (Source: Social Media)

उत्तराखंड में स्थित नैनीताल बेहद खूबसूरत जगह है। बारिश के मौसम में ये जगह ज्यादा खूबसूरत नजर आने लगती है। नैनीताल के पास स्थित यह छोटा सा गांव पक्षी को पसंद करने वाले लोगों के लिए एक छिपा हुआ खजाना है। यहां चीड़ और बांज के घने जंगलों में हिमालयन ग्रिफॉन, लैमरगेयर और कई तरह के थ्रश पक्षी देखने को मिलते हैं।

2. लावा और नेओरा घाटी (पश्चिम बंगाल)

Hidden birding spots in India
Hidden birding spots in India (Source: Social Media)

दार्जिलिंग जिले में बसा ये शानदार लावा और नेओरा घाटी अपने नेशनल पार्क शांत और घने जंगलों के लिए जानी जाती है। जब आप इस जगह पर घूमने के लिए जाएंगे, तब आपको यहां सटायर ट्रैगोपन और रस्टी-फ्रंटेड बार्बिंग जैसे प्यारे पहाड़ी पक्षी देखने को मिल जाएंगे।

3. बिन्सर (उत्तराखंड)

Hidden Birdwatching Destinations
Hidden Birdwatching Destinations (Source: Social Media)

अल्मोड़ा के पास स्थित बिन्सर वाइल्डलाइफ सेंचुरी शांत पहाड़ियों और जंगलों से पूरी तरह घिरा हुआ है। हर साल न जानें कितने लोग यहां घूमने के लिए आते हैं। इस जगह पर लगभग 200 से अधिक पक्षी प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें फॉर्कटेल, न्यूथैच और ओरियोल फेमस हैं।

4. नागी बांध पक्षी अभयारण्य (बिहार)

Hidden Birdwatching Destinations
Hidden Birdwatching Destinations (Source: Social Media)

बिहार के जमुई जिले में स्थित नागी और नकटी बांध प्रवासी पक्षियों के लिए एक शानदार जगह है। सर्दियों के मौसम में यहां बार-हेडेड गीज़, राजहंस (फ्लेमिंगो) और कई तरह की बत्तखें हजारों की संख्या में नजर आती हैं।

Also Read: Colorful Mountains in India: मानसून में बनाएं घूमने का प्लान, भारत की इन 4 खूबसूरत घाटियों में देखने को मिलेंगे रंग-बिरंगे पहाड़

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।