How to Travel Rishikesh on a Budget: ऋषिकेश भारत के उत्तराखंड में गंगा नदी के किनारे बसा एक खूबसूरत और फेमस शहर है। यह जगह योग, अध्यात्म, साहसिक खेल और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जानी जाती है।अगर आप पहली बार ऋषिकेश आ रहे हैं, तो यहां का एक दिन या दो दिन का ये प्लान आपके लिए मददगार होगा। ऋषिकेश उत्तराखंड का एक ऐसा शहर है, जहां गंगा की खूबसूरती, योग, अध्यात्म, एडवेंचर और शांत माहौल सब एक साथ मिल जाते हैं।
अगर आप पहली बार यहां घूमने आ रहे हैं और आपको समझ नहीं आ रहा है कि कम बजट में आपको रहने-खाने और घूमने के लिए कौनसी जगह बेस्ट रहेगी, तो आज हम आपको Best Places to Visit Rishikesh के बारे में बताएंगे, जिससे आप अपने सफर को और भी यादगार बना सकते हैं।
How to Travel Rishikesh on a Budget: ऋषिकेश जानें से पहले देखें ये ट्रेवल आइडियाज

ऋषिकेश में रहने की जगह
ऋषिकेश में हर बजट के हिसाब से ठहरने की सुविधा है। अगर आप बजट ट्रैवलर हैं, तो होस्टल और गेस्ट हाउस जैसे ज़ोस्टल, लिव फ्री हॉस्टल या गंगा व्यू गेस्ट हाउस में 500 से 1500 रुपए प्रति रात में रह सकते हैं। अगर आप थोड़ा आराम चाहते हैं, तो मिड-रेंज होटल्स जैसे हाई होटल, गंगा व्यू होटल या अन्य गेस्ट हाउस में 2000 से 4000 रुपए में रुक सकते हैं। लक्ज़री में रहना हो तो आनंदा या अलोहा अच्छे ऑप्शन हैं।

ऋषिकेश में खाने का अनुभव
ऋषिकेश में शाकाहारी खाने का अनुभव सबसे अच्छा माना जाता है। आपको यहां हर कैफे रेस्टोरेंट में सुबह के नाश्ते में पोहा, पराठा, फ्रूट्स ग्रीन टी और अन्य चीजें मिल जाएंगे। दोपहर में आप लिटिल बुद्धा कैफे, फ्रीडम कैफे, कृष्णा रेस्टोरेंट या छोटीवाला में भोजन कर सकते है। यहां आप थाली, पास्ता और हेल्दी स्नैक्स का आनंद ले सकते हैं। वहीं शाम में गंगा किनारे बने कैफे जैसे कि बीटल्स कैफे, गंगा व्यू कैफे में कॉफी पीते हुए नज़ारे का मज़ा लें सकते है।
Rishikesh Travel Guide: ऋषिकेश में घूमने की जगहें
सुबह की शुरुआत राम झूला से करें। यह लटकता हुआ पुल गंगा नदी के सुंदर दृश्य पेश करता हैं. इसके बाद पारमार्थ निकेतन और योग निकेतन जाना सबसे बेस्ट ऑप्शन है। यहां योग और ध्यान की क्लासेस में हिस्सा ले सकते हैं। रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग, क्लिफ जंपिंग और ट्रेकिंग जैसी एक्टिविटीज़ यहां उपलब्ध हैं। रिवर राफ्टिंग का खर्च 500 से 1500 रुपए प्रति व्यक्ति हो सकता है और बंजी जंपिंग 2000-3000 रुपए तक होती है। शाम के समय त्रिवेणी घाट जाकर गंगा आरती देखें। दीपों की रोशनी और भजन संगीत का माहौल बेहद आकर्षक होता है। इसके बाद लोकल मार्केट में घूमें और हस्तशिल्प, कपड़े और स्मृति खरीदें।

Rishikesh Trip Cost: बजट का अंदाजा
अगर आपके पास दो दिन हैं, तो दूसरे दिन वाटरफॉल, बीटल्स आश्रम, बीच और घाट घूम सकते है। यहां ट्रेकिंग और फोटोग्राफी का आनंद भी लिया जा सकता है। ऋषिकेश की दो दिन की ट्रिप का बजट ट्रैवलर के लिए लगभग 2500-3500 रुपए प्रति व्यक्ति हो सकता है। इसमें होटल, खाना, स्थानीय ट्रांसपोर्ट और छोटी एडवेंचर एक्टिविटीज़ शामिल हैं।
Also Read: Goa Trip पर जानें से पहले इन 6 जरूरी बातों का ध्यान रखेंगे तो सफर होगा और भी मजेदार


Download Android App
Download iOS App




