IRCTC के इस शानदार पैकेज से Shirdi Sai Baba के दर्शन को बनाएं आसान, खाने-घूमने की फुल व्यवस्था

Summary :

IRCTC Shirdi Tour Package: अगर आप भी नए साल पर शिरडी साईं बाबा के दर्शन करना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी के इस सस्ते टूर पैकेज से अपने ट्रिप को बनाइए और भी मजेदार।आप भी IRCTC के स्पेशल टूर पैकेज का फायदा उठा सकते हैं। आपको बता दें कि आईआरसीटीसी ने किफायती ट्रेन टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस धार्मिक टूर पैकेज का किराया 5,320 रुपये प्रति व्यक्ति से शुरू होगा। आइए जानते हैं, इसे कैसे बुक कर सकते हैं और पैकेज में कितना खर्च आएगा। IRCTC Shirdi Tour Package: यहां देखें आईआरसीटीसी का टूर पैकेज 3 रातों और चार दिनों…

IRCTC Shirdi Tour Package: अगर आप भी नए साल पर शिरडी साईं बाबा के दर्शन करना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी के इस सस्ते टूर पैकेज से अपने ट्रिप को बनाइए और भी मजेदार।आप भी IRCTC के स्पेशल टूर पैकेज का फायदा उठा सकते हैं। आपको बता दें कि आईआरसीटीसी ने किफायती ट्रेन टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस धार्मिक टूर पैकेज का किराया 5,320 रुपये प्रति व्यक्ति से शुरू होगा। आइए जानते हैं, इसे कैसे बुक कर सकते हैं और पैकेज में कितना खर्च आएगा।

IRCTC Shirdi Tour Package: यहां देखें आईआरसीटीसी का टूर पैकेज

IRCTC Shirdi Tour Package
IRCTC Shirdi Tour Package (Source: social media)
  • 3 रातों और चार दिनों के इस पैकेज की शुरुआत बेंगलुरु से होगी।
  • आपको बता दें, इस पैकेज के तहत फिलहाल आईआरसीटीसी हर रोज ट्रेन चला रहा है।
  • अगर आप इस पैकेज के लिए बुकिंग कराते हैं, तो आपके पास स्लीपर क्लास और 3AC में टिकट बुक कराने का मौका होगा।
  • स्लीपर क्लास की 6 सीटें और 3AC की 6 सीटें उपलब्ध होंगी।

IRCTC Shani Shingnapur Yatra: कहां से मिलेगी ट्रेन

Shirdi tour package
Shirdi tour package (Source: social media)
  1. आईआरसीटीस के इस पैकेज के तहत अगर आप बुकिंग कराते हैं, तो आपको बेंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन से शाम के 07 बजकर 20 मिनट पर गाड़ी संख्या 12627 बोर्ड करनी होगी।
  2. रातभर की यात्रा के बाद आप दोपहर 1:47 पर कोपरगांव स्टेशन पहुंचेंगे।
  3. इसके बाद यहां से आप शिरडी होटल के लिए रवाना होंगे।
  4. होटल से शाम के वक्त आप शिरडी के साई बाबा के दर्शन के लिए जा सकते हैं।
  5. रात का स्टे शिरडी में ही होगा और सुबह ब्रेकफास्ट के बाद, शनिसिंगनापुर मंदिर के लिए रवाना होंगे।
  6. यहां दर्शन के बाद, दोपहर 3:30 के करीब आपको कोपरगांव रेलवे स्टेशन छोड़ दिया जाएगा।
  7. यहां वापसी के लिए गाड़ी संख्या 12628 बोर्ड करनी होगी। चौथे दिन सुबह आप वापस बेंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन पहुंच जाएंगे।

Shirdi Sai Baba Mandir Tour Package: कितना होगा किराया?

Shirdi Sai Baba Mandir Tour Package
Shirdi Sai Baba Mandir Tour Package

एक लोगों की बुकिंग पर आपको 10,350 रुपये खर्च करने होंगे। दो लोगों की बुकिंग पर आपको प्रति व्यक्ति 8090 रुपये, वहीं अगर आप तीन लोगों की बुकिंग कराते हैं, तो आपको प्रति व्यक्ति 7690 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं, अगर आप अपने साथ किसी 5 से 11 साल के बच्चे की बुकिंग करा रहे हैं, तो आपको बेड सहित बुकिंग के लिए प्रति बच्चा 7070 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं, बिना बेड की बुकिंग के लिए आपको 5950 रुपये खर्च करने होंगे।

Also Read: इस New Year आप भी भारत की Best Destination की तलाश में हैं तो देखें ये 10 Beautiful Places

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।