Kedarnath Helicopter Booking Kaise Kare 2026: आप भी अगर इस बार केदारनाथ यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आप इस यात्रा को हेलीकॉप्टर सेवा के जरिए कर सकते हैं। क्योंकि हेलीकॉप्टर की बुकिंग ऑनलाइन खुल चुकी है, जो आपको केदारनाथ धाम पहुंचने में आपकी मदद करेगी। अगर आप भी इस हेलीकॉप्टर सेवा को बुक करना चाहते हैं, तो आज हम आपको इसे बुक करने का आसान तरीका बताएंगे, अब यात्री ऑनलाइन तरीके से आसानी से अपना टिकट बुक कर सकते हैं। आइए जानते हैं, इसका पूरा प्रोसेस क्या है।
Kedarnath Helicopter Booking Kaise Kare 2026: ऐसे करें हेली टिकट की बुकिंग

- केदरनाथ हेलीकॉप्टर टिकट की बुकिंग करने के लिए आप IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा कर इसे बुक करें। इस हेली सेवा की शुरुवात 22 अप्रैल से शुरु होगी।
- यात्री heliyatra.irctc.co.in पर जा कर अपना टिकट बुक कर सकते हैं।
- इस सेवा की बुकिंग आप 22 अप्रैल से 15 जून के बीच कर सकते हैं ये यात्रा के लिए खुली रहेगी।
- केदारनाथ यात्रियों की सुविधा के लिए 2026 में 8 हेलीकॉप्टर कंपनियों को ऑपरेशन की मंजूरी दी गई है।
Kedarnath Helicopter Booking Price: हेली सेवा का किराया और समय
- अगर आप गुप्तकाशी से यात्रा करते हैं, तो यहां से आपको करीब 10 मिनट लगते हैं और इसके आने-जाने का किराया 12,762 रुपये हो सकता है।
- फाटा से केदारनाथ पहुंचने के लिए आपको करीब 7 मिनट लगेंगे। जिसका किराया करीब 10,164 रुपये होगा।
- सिरसी से 6 मिनट में यात्रा पूरी हो जाती है। यात्रियों के लिए आने-जाने का किराया 6,390 रुपये तक होगा।
VIP Darshan Kedarnath: वीआईपी दर्शन करने के फायदे

- आपको बहुत ज्यादा देर तक लाइन में नहीं लगना होगा।
- ज्यादा ऊंचाई पर चलने से आपको थकान नहीं होगी।
- वरिष्ठ नागरिकों और परिवारों के लिए आसान।
- शांतिपूर्ण दर्शन करने का मौका।
- विशेष पूजा को पास से देखने का मौका।
Kedarnath VIP Darshan Timings: केदारनाथ वीआईपी दर्शन का समय
सुबह: अभिषेक होने के बाद
दोपहर: वीआईपी सीटों की संख्या सीमित है
शाम: शयन आरती से पहले
Kedarnath VIP Darshan Price: केदारनाथ वीआईपी दर्शन का खर्चा
₹3,000 – ₹6,000 प्रति व्यक्ति


Download Android App
Download iOS App




