Kedarnath Kapat Opening Date 2026: चारधाम यात्रा पर जानें वाले श्रद्धालुओं का इंतजार अब जल्दी ही खत्म होने वाला है। उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट इस साल 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। छह महीने की शीतकालीन बंदी के बाद जैसे ही यह घोषणा हुई, देशभर के श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल बन गया है। बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद यह तिथि तय की गई है।

उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को सुबह 6:15 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। बसंत पंचमी के अवसर पर नरेंद्र नगर राजमहल में पूजा-अर्चना और पंचांग के आधार पर तिथि तय की गई है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम 19 अप्रैल को खुलेंगे, जबकि केदारनाथ धाम की तिथि महाशिवरात्रि पर घोषित होगी।
Kedarnath Kapat Opening Date 2026: कब खुलेंगे कपाट ?

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि और समय का निर्धारण बसंत पंचमी के अवसर पर नरेंद्र नगर स्थित टिहरी राजमहल में आयोजित पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान के दौरान किया गया था। इस दौरान विशेष पूजा-अर्चना और पंचांग के अवलोकन के बाद निर्णय लिया गया कि 23 अप्रैल की सुबह 6:15 बजे मंदिर के कपाट खोले जाएंगे।
Kedarnath Yatra 2026: चारधाम की यात्रा की तैयारी शुरू

- बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की घोषणा के साथ ही चारधाम यात्रा की तैयारियों ने भी रफ्तार पकड़ ली है।
- उत्तराखंड सरकार और प्रशासन स्तर पर यात्रा मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और ठहराव सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
- चारधाम यात्रा के तहत गढ़वाल हिमालय के अन्य प्रमुख धामों की तिथियां भी सामने आई हैं।
- उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर खोले जाएंगे।
- वहीं रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि महाशिवरात्रि के दिन घोषित की जाएगी।
Also Read: ‘सोमनाथ से घृष्णेश्वर तक’,जानिए भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों का इतिहास, स्थान और अनकहे रहस्य


Download Android App
Download iOS App




