बाबा खाटू श्याम के धाम जाने का बना रहे हैं प्लान? जानें खाटू श्याम मंदिर पहुंचने का सही तरीका, समय और खर्च

Summary :

Khatu Shyam Mandir Travel Guide: एक समय था जब लोग छुट्टी के दिनों में पहाड़ों में घूमने जाते थे, लेकिन अब समय बदल गया है। आज के समय में हर उम्र के लोग पहाड़ों की जगह धार्मिक स्थलों की तरफ अपना रुख मोड़ रहे हैं। खासतौर पर युवा वर्ग के लोग कैंची धाम, मां वैष्णो के धाम, मथुरा, वृंदावन, बनारस और बाबा खाटू श्याम जाना पसंद कर रहे हैं, यदि आपका भी कुछ ऐसा ही प्लान है और आप बिना किसी परेशानी के बाबा के धाम जाना चाहते हैं, तो आज हम आपको khatu shyam mandir travel guide की पूरी…

Khatu Shyam Mandir Travel Guide: एक समय था जब लोग छुट्टी के दिनों में पहाड़ों में घूमने जाते थे, लेकिन अब समय बदल गया है। आज के समय में हर उम्र के लोग पहाड़ों की जगह धार्मिक स्थलों की तरफ अपना रुख मोड़ रहे हैं। खासतौर पर युवा वर्ग के लोग कैंची धाम, मां वैष्णो के धाम, मथुरा, वृंदावन, बनारस और बाबा खाटू श्याम जाना पसंद कर रहे हैं, यदि आपका भी कुछ ऐसा ही प्लान है और आप बिना किसी परेशानी के बाबा के धाम जाना चाहते हैं, तो आज हम आपको khatu shyam mandir travel guide की पूरी जानकारी देंगे।

Khatu Shyam Mandir Travel Guide: जानें खाटू श्याम पहुंचने का सही तरीका

khatu shyam ji mandir timing
khatu shyam ji mandir timing (Source: social media)

ट्रेन का रूट

बाबा खाटू श्याम के मंदिर से सबसे करीबी रेलवे स्टेशन रींगस जंक्शन है, जहां कई जिलों से सीधी ट्रेनें आती हैं। खासतौर पर दिल्ली, जयपुर, अजमेर, कोटा, लुधियाना, सूरतगढ़, हिसार आदि जगहों से यहां के लिए सीधी ट्रेनें उपलब्ध हैं। तो अगर आपको रेलयात्रा पसंद है तो अपनी टिकट ट्रेन से बुक करा लें। इस जंक्शन से खाटू श्याम मंदिर से लगभग 17 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। स्टेशन के बाहर से आपको आसानी से टैक्सी मिल जाएगी जो बाबा के धाम आपको पहुंचा देगी।

किराया

ट्रेन के लिए आपको 200–400 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। वहीं थर्ड और सेकेंड एसी के टिकट के लिए 700 से 1500 रुपये तक खर्च करने पड़ेंगे। स्टेशन के बाहर आपको शेयरिंग टैक्सी या पर्सनल टैक्सी आसानी से मिल जाएगी, जो महज 50-50 रुपये लेकर आपको मंदिर के पास छोड़ेगी।

बस का रूट

अगर आप बस से बाबा के धाम जाना चाह रहे हैं, तो वहां पहुंचने के लिए राजस्थान रोडवेज के साथ-साथ निजी बस ऑपरेटर दिल्ली, नोएडा, जयपुर, हरियाणा और पंजाब से लेकर सीधी खाटू/रींगस तक बस सेवा उपलब्ध कराते हैं। अगर आपके यहां से रींगस की सीधी बस नहीं हैं, तो आप जयपुर तक की बस बुक कर सकते हैं। यहां से बदलें और रींगस की बस में बैठ जाएं। जयपुर से खाटू श्याम मंदिर की दूरी 80 किमी है। खास बात ये है कि जयपुर से हर समय रींगस की बसें उप्लब्ध रहती हैं।

khatu shyam ji mandir delhi route
khatu shyam ji mandir delhi route (Source: social media)

किराया

अगर आप सरकारी बस से जाते हैं, तो दिल्ली से जयपुर तक आपको 300 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। वहीं प्राइवेट बस से अगर आप जाते हैं, तो स्लीपर बस का किया 400 से 700 रुपये तक हो सकता है। इसके बाद जयपुर से रींगस जाने के लिए नॉन एसी सीटर 2+3 बस का न्यूनतम बस टिकट किराया 75 रुपये है, जबकि एसी बस का किराया थोड़ा ज्यादा हो सकता है।

कार का रूट

अगर आप अपने वाहन से बाबा खाटू के धाम जा रहे हैं, तो ये सबसे आसान तरीका है। दिल्ली से बाबा के धाम की दूरी लगभग 280–300 किमी है। ऐसे में इस यात्रा मे आपको महज 5-6 घंटों का समय लगेगा। यदि आप रुकते-रुकते भी जाते हैं, तो 7-8 घंटों में पहुंच जाएंगे।

किराया

अगर आप टैक्सी से जाते हैं, तो 10–12 रुपये प्रति किमी इसका किराया हो सकता है। ये पूरी तरह से आपकी गाड़ी के प्रकार पर निर्भर करता है। वहीं अगर आप अपनी गाड़ी से जा रहे हैं, तो 300 किलोमीटर जाने के लिए, आपको 25-30 लीटर पेट्रोल की आवश्यकता होगी। अब आप अपना बजट तैयार कर सकते हैं।

Khatu Shyam Mandir Travel Guide
Khatu Shyam Mandir Travel Guide (Source: social media)

फ्लाइट का रूट

यदि आपके पास ज्यादा समय नहीं है या फिर आप काफी दूर से आ रहे हैं, तो फ्लाइट भी बेहतर ऑप्शन है। बाबा के धाम से सबसे करीबी एयरपोर्ट जयपुर है, तो आप कहीं से भी जयपुर की टिकट करा सकते हैं।

किराया

अगर आप मुंबई से आ रहे हैं, तो आपकी फ्लाइट का टिकट आसानी से 5000-8000 तक में मिल जाएगा। इसके बाद जयपुर एयरपोर्ट से सीधा बाबा के धाम जा सकते हैं। एयरपोर्ट से खाटू श्याम मंदिर की दूरी लगभग 100 किलोमीटर है। ऐसे में टैक्सी से 2–3 घंटे का समय लगेगा। टैक्सी किराया लगभग 2,000–3,000 रुपये हो सकता है।

कहां रुकें

अगर आप खाटू श्याम के मंदिर जा रहे हैं तो इससे पहले रुकने की व्यवस्था जरूर कर लें। आज-कल वहां काफी भीड़ होती है, ऐसे में आपको अच्छा होटल या धर्मशाला मिलना काफी मुश्किल हो सकता है। इसलिए पहले से ही होटल, धर्मशाला, हॉस्टल या फिर गेस्ट हाउस बुक करा लें। इसके लिए आपको अपनी पसंद के हिसाब से 1000 रुपये से 3000 रुपये तक प्रति दिन के लिए खर्च करने पड़ सकते हैं।

Also Read: बर्फ की सफेद चादर में लिपटा शिमला! ट्रिप से पहले जान लें मौसम की पूरी जानकारी, नहीं तो बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।