Shimla Kufri Snowfall Update: बर्फबारी के बाद शिमला किसी सपनों की दुनिया जैसा नजर आता है। चारों तरफ सफेद चादर, देवदार के पेड़ों पर जमी बर्फ, ठंडी हवा और ख़ूबसूरत नज़ारे मॉल रोड से लेकर रिज मैदान और कुफरी तक, हर जगह पर्यटकों की भीड़ दिखाई देती है।
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बुधवार को मौसम ने एक ही दिन में कई रंग दिखाए। सुबह के समय जहां तेज धूप खिली रही, वहीं दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली और हल्की बारिश शुरू हो गई। दोपहर के बाद वर्षा के बीच बर्फ के फाहे गिरने लगे, जिससे ठंड एक बार फिर बढ़ गई। अचानक बदले इस मौसम ने स्थानीय लोगों के साथ-साथ सैलानियों को भी चौंका दिया। आइए जानते हैं, Shimla Whether Update और वहां जानें से पहले किन-किन बातों का ध्यान रखना बेहद ज़रूरी है।
Himachal Pradesh Cold Wave Alert: मौसम को लेकर क्या है अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, शिमला में 30 जनवरी की रात सबसे ज्यादा ठंडी रहने वाली है। 1 फरवरी को अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश / बर्फबारी होने की संभावना है। ऊंचे इलाको में भारी बारिश / बर्फबारी होने का अनुमान है। 30, 31 जनवरी और 3 फरवरी को ऊंची पहाड़ियों पर कुछ स्थानों पर हल्की बारिश / बर्फबारी की संभावना है। वहीं 2 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश / बर्फबारी होने की संभावना है। हालांकि आज यानि 29 जनवरी को शुष्क मौसम रहने की संभावना है। ऐसे में 29 जनवरी के लिए मौसम को लेकर कोई ही चेतावानी जारी नहीं की गई है।
वहीं प्रदेश में बदले मौसम के बाद तापमान की बात की जाए, तो अगले 3 से 4 दिनों में राज्य भर में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। अगले 3 से 4 दिनो में अधिकतम तापमान में धीरे धीरे 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है।
Shimla Whether Update: बिजली और पानी सबसे बड़ी समस्या

बर्फ़बारी के साथ ही शिमला में बिजली और पानी की सप्लाई सबसे पहले प्रभावित होती है। भारी बर्फबारी के कारण बिजली की लाइनें टूट जाती हैं और कई इलाकों में घंटों नहीं, बल्कि दिनों तक बिजली गुल रहती है। पानी की पाइप लाइनें जम जाती हैं, जिससे घरों में पानी नहीं पहुंच पाता है। मजबूरी में लोग बर्फ पिघलाकर या दूर-दराज़ से पानी लाकर इस्तेमाल करते हैं।
Shimla Winter Weather Forecast: ऊपरी शिमला में फिसलन भरी हुई सड़कें

उधर, ऊपरी शिमला के इलाकों में एक बार फिर ठंड ने दस्तक दे दी है। कुफरी और नारकंडा में ताज़ा हिमपात दर्ज किया गया है। यहां बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट आई है और ऊपरी क्षेत्रों की सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं। इसके चलते ऊपरी शिमला की ओर वाहनों की आवाजाही एक बार फिर प्रभावित हुई है।
शिमला-रामपुर हाईवे किया गया बंद

कुफरी से फागू के बीच भारी बर्फबारी के कारण शिमला-रामपुर नेशनल हाईवे को एहतियातन बंद कर दिया गया है। सड़क पर बर्फ जमने और फिसलन बढ़ने से यातायात बाधित हुआ है। प्रशासन की ओर से बर्फ हटाने के लिए मशीनें तैनात की गई हैं, लेकिन लगातार बदलते मौसम के कारण बहाली में समय लग सकता है। यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने और बिना जरूरत सफर न करने की सलाह दी गई है।
Also Read: Vaishno Devi यात्रा का है प्लान? घर बैठे ऐसे करें Helicopter और Ropeway Booking, जानें जरूरी नियम


Download Android App
Download iOS App




