Lesser-Known Places to Visit in October: ट्रैकिंग से लेकर ऐतिहासिक महलों तक, अक्टूबर के महीने में ट्रैवल के लिए 4 बेस्ट और ऑफबीट ऑप्शंस

Summary :

मानसून खत्म हो गया है और अब अक्टूबर का महीना शुरू होने वाला है इस मौसम में हल्की-हल्की ठंड का एहसास होने लगता है, इसलिए ज्यादातर लोग इस मौसम में पहाड़ों या किसी रहस्मयी जगहों पर घूमने का प्लान बनाते हैं। जब मानसून विदा ले चुका होता है, मौसम में हल्की ठंडक घुलने लगती है और न तो ज्यादा गर्मी होती है न ही कड़ाके की सर्दी। अक्सर लोग इस दौरान शिमला, मनाली, या गोवा घूमने का प्लान बनाते हैं, जहां भारी भीड़ मिलती है। अगर आप इस बार भीड़भाड़ से दूर सुकून भरे लम्हे बिताना चाहते हैं, तो भारत…

मानसून खत्म हो गया है और अब अक्टूबर का महीना शुरू होने वाला है इस मौसम में हल्की-हल्की ठंड का एहसास होने लगता है, इसलिए ज्यादातर लोग इस मौसम में पहाड़ों या किसी रहस्मयी जगहों पर घूमने का प्लान बनाते हैं। जब मानसून विदा ले चुका होता है, मौसम में हल्की ठंडक घुलने लगती है और न तो ज्यादा गर्मी होती है न ही कड़ाके की सर्दी। अक्सर लोग इस दौरान शिमला, मनाली, या गोवा घूमने का प्लान बनाते हैं, जहां भारी भीड़ मिलती है। अगर आप इस बार भीड़भाड़ से दूर सुकून भरे लम्हे बिताना चाहते हैं, तो भारत की इन अनजान और खूबसूरत जगहों की सैर कर सकते हैं।

अक्टूबर के महीने में घूमने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन

1. तीर्थन घाटी (हिमाचल प्रदेश)

Peaceful Places to Travel in October
Peaceful Places to Travel in October (Source: Social Media)

मनाली और शिमला के शोर-शराबे से दूर बसी यह घाटी नेचर पसंद करने वाले लोगों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं होती है। अक्टूबर में यहां का मौसम बेहद सुहावना हो जाता है। तीर्थन नदी के किनारे घूमना, ट्राउट मछली पकड़ना और ‘ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क’ के आसपास ट्रैकिंग करना यहां का सबसे बेस्ट एक्सपीरियंस होता है।

2. जीरो घाटी (अरुणाचल प्रदेश)

Post Monsoon Travel Destinations India
Post Monsoon Travel Destinations India (Source: Social Media)

अरुणाचल प्रदेश की यह खूबसूरत घाटी हरे-भरे चावल के खेतों और चीड़ के जंगलों से पूरी तरह ढकी रहती है। अक्टूबर में यहां की नजारा बेहद सुकून देने वाला होता है। यह जगह अपनी अनोखी ‘आपतानी जनजाति’ की संस्कृति के लिए जानी जाती है। यहां आपको शांति और एक अलग लाइफस्टाइल देखने को मिलती है।

3. बिनसर (उत्तराखंड)

Unexplored Places in India
Unexplored Places in India (Source: Social Media)

अगर आप हिमालय की ऊंची चोटियों को करीब से देखना चाहते हैं, तो बिनसर आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। यहां स्थित बिनसर वन्यजीव अभयारण्य से नंदा देवी, केदारनाथ और त्रिशूल पर्वत की चोटियों का साफ नजारा दिखता है। अक्टूबर के महीने में यहां का आसमान एकदम साफ नजर आता है, जिससे नेचुरल सुंदरता का मजा दोगुना हो जाता है।

4. मांडू (मध्य प्रदेश)

Lesser-Known Places to Visit in October
Lesser-Known Places to Visit in October (Source: Social Media)

इतिहास और वास्तुकला में इंटरेस्ट रखने वालों के लिए मांडू एक छिपा हुआ खजाना है। मानसून के ठीक बाद, यानी अक्टूबर में यहां की हरियाली और ऐतिहासिक इमारतें बेहद खूबसूरत नजर आने लगती हैं। ‘जहाज महल’, ‘रानी रूपमती मंडप’ और ‘हिंडोला महल’ जैसे ऐतिहासिक स्थल आपको पुराने समय की याद दिला देंगे।

Also Read: Secret Winter Destinations in India: सर्दियों की शुरुआत में जन्नत जैसी दिखती हैं ये 4 जगहें, इस अक्टूबर जरूर बनाएं घूमने का प्लान

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।