सितंबर का महीना लगभग खत्म हो गया है और अक्टूबर के महीने में ज्यादातर जगहों पर हल्की-हल्की ठंड होने लगती है। अगर बात करें पहाड़ों कि तो सितंबर के महीने से वहां ठंड होने लगती है। भारत में सर्दियों का मौसम घूमने के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है। ज़्यादातर लोग शिमला, मनाली, गोवा जैसे फेमस जगहों पर घूमने का प्लान बनाते हैं। इस समय पहाड़ों की हर जगह पर बहुत ज्यादा भीड़ मिलती है। अगर आप इस बार अक्टूबर के महीने में घूमने के लिए किसी शांत और खूबसूरत जगह की तलाश में हैं, तो भारत की ये हिडन जगहें आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हैं।
सर्दियों में घूमने के लिए बेस्ट हिडन प्लेसेस
1. सिसु – हिमाचल प्रदेश

मनाली के पास अटल टनल पार करते ही लाहुल घाटी का यह छोटा सा गांव नजर आता है। सर्दियों में यह पूरी तरह से सफ़ेद बर्फ की चादर से ढक जाता है। यहां का जमा हुआ जलप्रपात और चंद्र नदी का नजारा किसी सपने जैसा लगता है। यहां घूमने का सबसे अच्छा समय सितंबर से जनवरी का होता है।
2. जिभी – हिमाचल प्रदेश

जिभी एक छिपी हुई खूबसूरत जगह है जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। कुल्लू जिले में स्थित यह शांत गांव अपने लकड़ी के बने खूबसूरत कॉटेज और देवदार के घने जंगलों के लिए जाना जाता है। यहां सर्दियों की धूप सेंकना, नदी के किनारे टहलना और पास के जलोड़ी पास की सैर करना बहुत सुकून देता है।
3. मुंसियारी – उत्तराखंड

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित मुंसियारी को “छोटा कश्मीर” भी कहा जाता है। यहां से पंचाचूली पहाड़ियों का बेहद खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। सर्दियों में ट्रेकिंग और बर्फबारी का मजा लेने के लिए यह जगह एकदम परफेक्ट मानी जाती है।
4. तावांग – अरुणाचल प्रदेश

उत्तर-पूर्व भारत का यह खूबसूरत शहर अपने बर्फ से ढके पहाड़ों और फेमस बौद्ध मठ के लिए जाना जाता है। सर्दियों में यहां का सेला पास और पीटी त्सो झील पूरी तरह बर्फ से जम जाते हैं। यहां रहने वाला लोगों का कहना है कि ठंड के मौसम में ये जगह जन्नत जैसी नजर आती है।


Download Android App
Download iOS App




