नेपाल भारत के बगल में बसा एक पहाड़ी देश है, जो अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। हर साल दुनिया के कोने-कोने से लोग नेपाल घूमने के लिए आते हैं। काठमांडू का पशुपतिनाथ मंदिर हिंदुओं के लिए एक फेमस धार्मिक स्थल है, इसलिए भारत से हर साल लाखों की संख्या में लोग नेपाल पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन के लिए जाते हैं।
अगर आप भी जून के महीने में अपने परिवार के साथ नेपाल घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आज हम आपको आईआरसीटीसी के बेस्ट टूर पैकेज के बारे में बताएंगे, जो शानदार और किफायती है। IRCTC के नेपाल टूर पैकेज में आप दिल्ली से काठमांडू फ्लाइट के जरिए जा सकते हैं। ऐसे में आइए IRCTC Nepal Tour Package के बारे में जानते हैं।
Pashupatinath Nepal Darshan Yatra: कौन-कौन से जगहों पर घूमने का मिलेगा मौका

- आईआरसीटीसी ने 10 दिन यात्रा के लिए नेपाल के सबसे फेमस पर्यटन और आध्यात्मिक स्थलों को चुना है।
- इस यात्रा के समय श्रद्धालु काठमांडू में स्थित विश्व प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन कर सकेंगे।
- इसके अलावा यात्रियों को नेपाल के खूबसूरत शहर पोखरा और नेशनल पार्क ले जाया जाएगा।
- इस पैकेज में आध्यात्मिक अनुभव को पास से देखने के साथ-साथ मनकामना मंदिर की यात्रा भी शामिल है।
- आईआरसीटीसी ने यात्रियों के मनोरंजन और रोमांच का भी ख्याल रखा है,
- जिसमें मनकामना मंदिर तक पहुंचने के लिए रोपवे की सवारी और चितवन में रोमांचक जीप सफारी भी है।
Nepal Bharat Gaurav Train: ट्रेन में यात्रियों के लिए सुविधाएं

- इंदौर से शुरू होने वाली इस ट्रेन में 14 कोच होंगे, जिन्हें तीन अलग-अलग वर्ग- 1st AC, 2nd AC और 3rdAC में बांटा गया है।
- यात्रा के समय खाने-पीने की सुविधा के लिए ट्रेन में दो रेस्टोरेंट कोच लगाए गए हैं।
- मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के श्रद्धालु इस ट्रेन का लुप्त उठा सकेंगे, इसके लिए इंदौर के अलावा उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति (भोपाल), इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी और सतना जैसे प्रमुख स्टेशनों पर बोर्डिंग की सुविधा दी गई है।
- इसके अलावा, नेपाल में रुकने के लिए यात्रियों को पांच रातों तक थ्री-स्टार होटलों में रखा जाएगा और पास की जगह पर घुमाने के लिए बसों का इंतजाम किया गया है।
Nepal Tour Package: पैकेज का किराया कितना होगा?

- आईआरसीटीसी ने यात्रियों की पसंद के अनुसार अलग-अलग Categories के लिए किराया निर्धारित किया है।
- 3rdAC ‘कम्फर्ट’ श्रेणी के लिए प्रति व्यक्ति किराया 62,710 रुपये तक है, जबकि 2nd AC ‘डीलक्स’ के लिए यात्रियों को 76,550 रुपये देने होंगे। वहीं, सबसे शानदार 1st AC ‘सुपीरियर’ श्रेणी का किराया 90,400 रुपये है।
- इस पैकेज में ट्रेन की टिकट, वेजीटेरियन खाना (ट्रेन और होटल), होटल में रुकने की व्यवस्था, बसों से घूमना, ट्रैवल इंश्योरेंस, सुरक्षा और हाउसकीपिंग जैसी सभी चीज़ें शामिल हैं।
- आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




