वायुसेना प्रमुख वी आर चौधरी ने मंगलवार को कहा कि भारतीय वायुसेना 114 बहु-उद्देश्यीय लड़ाकू विमान (एमआरएफए) की प्रस्तावित खरीद को आगे बढ़ा रही है और यह खरीद ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत की जाएगी।
अप्रैल 2019 में वायुसेना ने लगभग 18 अरब डॉलर की लागत से 114 लड़ाकू विमान खरीद के लिए प्रारंभिक निविदा जारी की थी। इसे हाल के वर्षों में दुनिया के सबसे बड़े सैन्य खरीद सौदों में से एक माना गया है।
आठ अक्टूबर को वायुसेना दिवस से पहले प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए वायुसेना प्रमुख चौधरी ने कहा कि कई एयरोस्पेस कंपनियों से इस संबंध में प्रतिक्रिया मिली है और अधिग्रहण प्रक्रिया को अगले चरण में ले जाया गया है।
इस खरीद पर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ” यह परियोजना मेक इन इंडिया पहल के तहत होगी। हम इसे आगे बढ़ा रहे हैं।”


Download Android App
Download iOS App



