Telangana: केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, Sigachi Industries का 12% टूटा शेयर

Summary :

Telangana: संगारेड्डी में स्थित केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका हो गया। इस विस्फोट में लगभग 12 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल हो गए है, इस धमाके के बाद चारों तरफ धुएं का गुबार उठ गया और दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही हैं। तेलंगाना के दमकल अधिकारियों ने बताया कि यह भीषण बलास्ट सिगाची फार्मा कंपनी के रिएक्टर में हुआ। इस धमाके के बाद Sigachi Industries के शेयर भी धड़ाम हो गए है। अभी तक लगभग 12 प्रतिशत तक शेयर टूट चुका है, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।…

Telangana: संगारेड्डी में स्थित केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका हो गया। इस विस्फोट में लगभग 12 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल हो गए है, इस धमाके के बाद चारों तरफ धुएं का गुबार उठ गया और दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही हैं। तेलंगाना के दमकल अधिकारियों ने बताया कि यह भीषण बलास्ट सिगाची फार्मा कंपनी के रिएक्टर में हुआ। इस धमाके के बाद Sigachi Industries के शेयर भी धड़ाम हो गए है। अभी तक लगभग 12 प्रतिशत तक शेयर टूट चुका है, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।

Trading volume पर पड़ा असर

Sigachi Industries के शेयर टूटने से निवेशकों में हड़कंप मच गया है बता दें कि Sigachi Industries का सिर्फ एक महीने का Trading volume सात दिनो का लगभग 65 लाख शेयर है और औसत लगभग 70 लाख रुपये के करीब है। इतना ही नहीं शेयर धारकों का आकंड़ा लगभग 2 करोड़ के करीब है जिससे Sigachi Industries का शेयर टूटना निवेशकों के लिए बड़ा झटका है।

Sigachi Industries में बनती दवाइयां

Sigachi Industries वर्ष 1989 में स्थापित की गई थी और यहां केमिकल का बड़े पैमाने में उत्पादन होता है। बता दें कि इसका उपयोग दवा बनाने में होता है, साथ ही cosmetic products और health supplements में भी इन केमिकल का प्रयोग होता है।

12 लोगों की मौत

कैमिकल कंपनी में कई राज्य के श्रमिक काम करते थे और धमाके के होने के बाद कई श्रमिकों ने भाग कर अपनी जान बचाने मे कामयाब हुए लेकिन कई श्रमिक वहीं अंदर ही फंस गए और आग की लपटों में झुलस गए। अभी तक कुल 12 लोगों की मौत हो गई है और 22 लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Also Read: Telangana: केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 लोगों की मौत, 26 घाय

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।