देश की राजधानी और उत्तराखंड में खराब मौसम के कारण मंगलवार शाम को दिल्ली हवाई अड्डे पर 15 उड़ानों को डायवर्ट किया गया जबकि कई उड़ानों में देरी हुई। दिल्ली का ये हवाई अड्डा आईजीआई एयरपोर्ट (इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट) है, जहां से ये उड़ने डाइवर्ट की गई है।
जानकारी के मुताबिक इन उड़ानों में से नौ को जयपुर, दो-दो को अमृतसर और लखनऊ, एक-एक मुंबई और चंडीगढ़ के लिए डायवर्ट की गईं। नई दिल्ली के खराब मौसम के कारण एक ओर जहां रांची से नई दिल्ली आ रहे विमान को डाइवर्ट कर जयपुर जाने का आदेश दिया गया।वहीं दूसरी तरफ देहरादून जाने वाली कई उड़ानों को नई दिल्ली डाइवर्ट कर दिया गया।
इनमें से एक विमान जो नई दिल्ली से देहरादून जा रहा था, उसको खराब मौसम की वजह से नई दिल्ली लौटना पड़ा। वहीं अन्य उड़ानें जिन्हें नई दिल्ली डाइवर्ट किय गया, वे बंगलुरु व मुंबई से देहरादून जा रहा था।


Download Android App
Download iOS App



