भारत में कोरोना वायरस के नए मामलों को लेकर लंबे समय से राहत बरकरार है। पिछले 24 घंटे में यहां कोविड संक्रमण के तीन हज़ार से कम मामले दर्ज हुए हैं। वहीं इस दौरान हुई मौतों का आंकड़ा बेहद राहतजनक रहा। इसके साथ ही बुधवार को डेली पॉजिटिविटी रेट 0.60 प्रतिशत दर्ज किया गया।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,745 नए केस दर्ज होने के बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 43,160,832 हो गया। वहीं इस दौरान 6 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या भी बढ़कर 5,24,636 हो गई।
Monkeypox : केंद्र सरकार ने दुनिया में बढ़ते मंकीपॉक्स खतरे के बीच जारी की गाइडलाइन्स, जानें राज्यों से क्या कुछ कहा?
एक दिन में हुई 6 मरीजों की मौत की संख्या अब तक का सबसे कम आंकड़ा है। मंतालय ने बताया कि बीते एक दिन में 2,236 मरीज कोरोना संक्रमण से ठीक हुए है, जिसके बाद कोरोना से उबर चुके लोगों का आंकड़ा भी बढ़कर 42,617,810 हो गया। देश में मौजूदा एक्टिव केस की संख्या 18,386 हैं। वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट 0.60 प्रतिशत दर्ज किया गया।


Download Android App
Download iOS App



