भारत के केरल में सोमवार को कोरोना वायरस का एक नया मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक 3 साल के बच्चे के अंदर कोरोना वायरस के पॉजिटिव लक्षण पाए गए है। बच्चे को एर्नाकुलम मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इसके साथ ही भारत में वायरस की चपेट में आने वालो की संख्या 40 हो गई है।
एर्नाकुलम जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ एनके कुट्टप्पन ने बताया, कोरोना वायरस की चपेट में आने वाला बच्चा अपने माता-पिता के साथ इटली से 7 मार्च को कोच्चि पहुंचा। एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया गया। बच्चे के पिता और माता का भी मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में निरीक्षण किया गया है।
कोरोना वायरस : चीन में मृतकों का आंकड़ा 3,119 पहुंचा, एक दिन में 22 और लोगों की मौत
वहीं रविवार को भी केरल से एक ही परिवार के 5 सदस्यों को कोरोना से संक्रमित पाया गया था। साथ ही तमिलनाडु से भी 1 व्यक्ति का भी पॉजिटिव केस सामने आया था। जानकारी के मुताबिक केरल में तीन लोग इटली से लौटे थे जिसके कारण पठानमथिट्टा जिले में दो और लोगों को यह बीमारी हुई।
बता दें की चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान से शुरू हुये जानलेवा कोरोना वायरस की चपेट में आकर विश्व के करीब 100 देशों में अबतक 3652 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 106,911 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है लेकिन अभी भी इससे सबसे अधिक प्रभावित चीन के लोग ही हैं।
इस वायरस को लेकर तैयार की गयी एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में हुई मौत के 80 प्रतिशत मामले 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों से जुड़े थे।


Download Android App
Download iOS App



