1 ज्ञानवापी में ASI सर्वे पर रोक नहीं, हाईकोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की याचिका की खारिज
वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से वैज्ञानिक सर्वे कराने संबंधी वाराणसी जिला जज के आदेश के खिलाफ अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद वाराणसी की याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट गुरुवार को निर्णय सुनाएगा। मुख्य न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर भोजनावकाश के बाद निर्णय सुना सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने वाराणसी जिला जज के आदेश पर रोक लगाते हुए हाई कोर्ट को सुनवाई का आदेश दिया था। हाई कोर्ट में 25 से 27 जुलाई तक सुनवाई हुई थी।
2 हरियाणा में हाई अलर्ट, अब 5 अगस्त तक नूंह समेत इन जिलों में बंद रहेगा इंटरनेट; धार्मिक स्थलों पर पुलिस बल तैनात
हरियाणा के नूंह में सोमवार को हुई दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प को लेकर प्रशासन अलर्ट पर है। नूंह में आज भी कर्फ्यू जारी है। उपद्रव को देखते हुए जिला उपायुक्त प्रशांत पंवार ने धारा 144 लागू की है। पांच अगस्त तक इंटरनेट सेवा बंद है। मामले में गिरफ्तारियों का दौर जारी है।
3 भाजपा में शामिल हुईं तेलुगु अभिनेत्री जयासुधा, जी किशन रेड्डी की मौजूदगी में ली सदस्यता
मशहूर तेलुगु अभिनेत्री और पूर्व विधायक जयासुधा ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष जी किशन रेड्डी और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ की उपस्थिति में बुधवार को वो भाजपा में शामिल हुईं।
4 बीजेपी का तंज, कहा- संसद में बहस से भाग रहा विपक्ष, सरकार के पास सभी सवालों के जवाब
मणिपुर हिंसा के अलावा कई मुद्दों को लेकर संसद में पिछले कुछ दिनों से लगातार हंगामा हो रहा है। संसद में हंगामे के चलते बीजेपी ने विपक्ष को आड़े हाथ लिया है। बीजेपी ने कहा कि विपक्षी पार्टियां संसद में मणिपुर हिंसा पर चर्चा से भाग रही है। बीजेपी ने कहा कि विपक्षी दलों को चर्चा में कोई दिलचस्पी नहीं है, क्योंकि वे जानते हैं कि सरकार के पास उनके सवालों का उचित जवाब है।
5 Manipur पर संसद में विपक्ष और सरकार के बीच तकरार, धनखड़ बोले- सदन में मौजूद रहने का PM को नहीं दे सकते निर्देश
मणिपुर मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में हंगामा जारी है। विपक्ष लगातार सरकार से इस मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहा है। इस बीच राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को स्पष्ट रूप से कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सदन में आने के लिए कोई निर्देश जारी नहीं कर सकते हैं।
6 दिल्ली-एनसीआर वाले हो जाएं अलर्ट, वीकेंड को लेकर मौसम विभाग का आया बड़ा अपडेट
ॉदेश के अलग-अलग जगहों पर मानसून का दौर जारी है और उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो बारिश का ये दौर अभी और भी आगे जारी रहेगा।
7 पहले गर्लफ्रेंड से किया रेप, फिर दोस्तों से पैसे लेकर बनवाए संबंध
बेंगलुरु में एक डांस टीचर ने पहले 23 साल की छात्रा को प्यार के झांसे में फंसाया। फिर उसके साथ बिताए निजी पलों का वीडियो बनाकर उसे ब्लैक मेल किया। दोनों के बीच ब्रेकअप होने के बाद भी युवक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा।
8 Delhi Services Bill लोकसभा में पेश, BJD और वाइएसआर कांग्रेस ने विधेयक का किया समर्थन
दिल्ली में सेवाओं पर केंद्र सरकार को अधिक अधिकार देने वाले विधेयक को लोकसभा में पेश कर दिया गया। यह विधेयक इस सिलसिले में जारी अध्यादेश की जगह लेगा। वैसे अध्यादेश की तुलना में विधेयक में कुछ परिवर्तन भी किए गए हैं।
9 कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो 18 साल बाद पत्नी सोफी से हुए अलग, जानें इंस्टा पोस्ट में क्या लिखा?
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और उनकी पत्नी सोफी ग्रेगोइरे ट्रूडो ने अलग होने के अपने फैसले की घोषणा की है। दोनों ने मई 2005 में शादी की थी और दोनों के तीन बच्चे हैं। अब शादी के 18 साल बाद कनाडाई पीएम ने पत्नी से अलग होने की घोषणा की है। ट्रूडो और उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया पर तलाक की खबरों की पुष्टि की।
10 पीएम मोदी ने वरिष्ठ मंत्रियों के साथ की बैठक, नूंह हिंसा पर अमेरिका का आया बयान
बुधवार को अमेरिका और भारत में कई महत्पूर्ण घटनाएं घटी। दोनों देशों की कई महत्वपूर्ण खबरों ने लोगों के बीच जगह बनाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को मौजूदा मानसून सत्र में संसद में सरकार की रणनीति पर चर्चा के लिए शीर्ष मंत्रियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा मामले पर अमेरिका का बयान सामने आया है। अमेरिका ने नूंह में हुई हिंसा पर शांति का आग्रह किया है। उन्होंने लोगों से हिंसक गतिविधियों से दूर रहने की अपील की।


Download Android App
Download iOS App



