चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस का कहर विश्व के लगभग 100 देशों में फैल चुकी है। इस वायरस का प्रकोप अब भारत में भी दिखना शुरू हो गया है । सोमवार को उत्तर प्रदेश, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर से एक-एक मामला सामने आने के बाद भारत में करोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में विशेष सचिव (स्वास्थ्य) संजीव कुमार ने कहा, ‘कोरोना वायरस के अब तक 42 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं।’ बता दें भारत के केरल में सोमवार को कोरोना वायरस का एक नया मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक 3 साल के बच्चे के अंदर कोरोना वायरस के पॉजिटिव लक्षण पाए गए हैं।
Coronavirus के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए AMU में परीक्षाएं स्थगित, UGC ने किया समर्थन
बता दें पिछले साल के दिसंबर में कोरोना वायरस का मामला चीन के वुहान में सामने आया था जिसके बाद इस वायरस कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना की चपेट में आकर विश्व के करीब 100 देशों में अबतक 3652 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 106,914 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। वहीं चीन में अब तक 3000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



