देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमित मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। शुक्रवार तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 56 तक पहुंची गई, वहीं संक्रमित लोगों का आंकड़ा 2500 को पार कर चुका है। फिलहाल 1764 मरीजों का इलाज चल रहा है। संक्रमित लोगों में से 188 लोग ठीक हो गए हैं।
राष्ट्रीय राजधानी का निजामुद्दीन क्षेत्र, तबलीगी जमात के कारण कोरोना वायरस प्रकोप का सबसे बड़ा केंद्र दिल्ली बन गया है। देशभर में कोरोना के प्रकोप को फैलने से रोकने के लिए 21 दिनों का लॉक डाउन जारी है। केंद्र और राज्य सरकारों के तरफ से हर एहतियात कदम बरते जा रहे हैं ताकि यह वायरस और न फैल सकें।
Coronavirus: विश्व में 900,306 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि , 45,000 लोगों की अबतक मौत
शुक्रवार को राजस्थान में कोरोना वायरस के पांच नए मामले सामने आए हैं। ये संक्रमित लोग दिल्ली से आए तबलीगी जमात के लोगों के संपर्क में आए थे और इसी के साथ राजस्थान में संक्रमितों की संख्या 138 पहुंच गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा कि कोरोना के संक्रमण को देखते हुए देश भर में तबलीगी जमात के सदस्यों और उनके संपर्क में आए करीब 9000 लोगों को पृथक रखा गया है।
बता दें कि चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस विश्व के अब तक 195 से अधिक देशों में फैल चुका है। कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है और संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।


Download Android App
Download iOS App



