6 अगस्त 2023 – आज की 10 बड़ी खबरें

Summary :

6 अगस्त 2023 – आज की 10 बड़ी खबरें

1 यूक्रेन पर आयोजित बैठक में शामिल हुए अजीत डोभाल, कहा-संघर्ष का समाधान खोजने के लिए भारत तैयार   
यूक्रेन में संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान निकालने के मकसद से सऊदी अरब के शहर जेद्दा में हो रहे दो दिवसीय सम्मेलन में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने शनिवार को शिरकत की। उनके साथ ही कई अन्य देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार भी इस सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस सम्मेलन की मेज़बानी सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान ने की। इसमें करीब 40 देशों के शीर्ष सुरक्षा अधिकारीयों ने हिस्सा लिया 
2 सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को भाषण देते समय संयम बरतने की नसीहत दी थी, हिमंत बिस्वा सरमा का दावा
 असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर रोक लगाने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले के कुछ हिस्सों को ‘तथाकथित जश्न’ के बीच उजागर नहीं किया गया।
3 यूपी की 80 लोकसभा सीटों में 12 पर रालोद का दावा, MP और राजस्थान में विधानसभाओं को लेकर कांग्रेस से चल रही बात 
विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A) की अगली बैठक 31 अगस्त और एक सितंबर को मुंबई में प्रस्तावित है। इस बैठक में कई निर्णय संभावित हैं।  
4 भोजपुर में ट्रेन से गिरकर पटना के रहने वाले रेलकर्मी की मौत, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल  
दानापुर रेलवे मंडल अन्तर्गत पटना-पीडीडीयू रेलखंड पर कारीसाथ एवं आरा रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन से गिरकर पटना जिला निवासी एक रेलकर्मी की मौत हो गई। बाद में डाउन लाइन से शव बरामद किया गया। मृतक 35 वर्षीय दिलीप कुमार पटना जिला के नौबतपुर थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव निवासी स्व. अमृत पासवान के पुत्र थे। वे वर्तमान में रेलवे में परिचालन सेक्शन में मुगलसराय, यूपी स्टेशन पर कार्यरत थे।
 5 राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, पूछा- क्या पीएम मोदी डरे हुए हैं? 
राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता की बहाली पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने राहुल की सांसदी बहाली को लेकर सवाल उठाए हैं। बता दें कि मोदी सरनेम केस में सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को राहुल गांधी की दो साल की सजा पर रोक लगा दी। 
6 जीशान मुश्ताक, जिसने पाकिस्तान से भड़का दी हरियाणा में हिंसा 
हरियाणा में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ब्रज मंडल यात्रा पर पथराव के बाद भड़की हिंसा में पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आया है। पुलिस की जांच में एक पाकिस्तानी यूट्यूबर का नाम सामने आया, जिसने भड़काऊ वीडियो पोस्ट किए थे। आरोपी का नाम जीशान मुश्ताक है। उसने अहसान मेवाती पाकिस्तानी के नाम से सोशल मीडिया अकाउंट बना रखा था। उसने अपनी लोकेशन राजस्थान के अलवर बताई थी। लेकिन जांच में सच्चाई खुल गई।  जीशान पाकिस्तान के इस्लामाबाद और लाहौर से वीडियो पोस्ट कर रहा था। हरियाणा पुलिस जल्द ही उसके खिलाफ केस दर्ज करेगी  
7 ‘हिंदी का गुलाम नहीं बनेंगे’, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने गृह मंत्री शाह के बयान पर जताई आपत्ति
 तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि हम हिंदी का गुलाम नहीं बनेंगे। गृह मंत्री शाह ने हिंदी को स्वीकार करने पर बयान दिया था, जिसपर सीएम स्टालिन का यह बयान आया है और उन्होंने शाह के बयान की निंदा की है। 
8 दिल्ली-एनसीआर में 5.8 की तीव्रता का आया भूकंप, अफगानिस्तान का हिंदूकुश रहा सेंटर  
दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में शनिवार की रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 रही है। भूकंप का सेंटर अफगानिस्तान का हिंदुकुश रहा। इससे अफगानिस्तान के अलावा भारत, पाकिस्तान, तजाकिस्तान में भी धरती डोल उठी। अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है। 
9 चीन के शेडोंग में भूकंप से तबाही; 126 मकान गिरे, दर्जनों लोग घायल  
चीन में रविवार सुबह आए भूकंप से भारी तबाही मची है। शेडोंग प्रांत के पिंगयुआन काउंटी में आए भूकंप से करीब 126 मकान ढह गए जबकि दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटनास्थल पर बचाव और राहत कार्य जारी है। 
10 चीन के शेडोंग में भूकंप से तबाही; 126 मकान गिरे, दर्जनों लोग घायल 
चीन में रविवार सुबह आए भूकंप से भारी तबाही मची है। शेडोंग प्रांत के पिंगयुआन काउंटी में आए भूकंप से करीब 126 मकान ढह गए जबकि दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटनास्थल पर बचाव और राहत कार्य जारी है। 
 

Desk Team