बीते पांच महीने पहले जब हिंडनबर्ग की एक रिपोर्ट आई थी तब अंडानी की कंपनी को भारी नुकसान हुआ था। हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया था कि उनके शेयर गिर चुके हैं। मामला इतना बड़ गया था की सफाई देने के लिए अडानी को खुद सामने आना पड़ा था ।
हिंडनबर्ग पर फूटा अडानी का गुस्सा
हिंडनबर्ग की पांच महीने पहले आई रिपोर्ट को लेकर गौतम अडानी ने इसकी पोल खोल दी है। पहले हिंडनबर्ग ने अडानी की कंपनी की पोल खोली और अब अडानी ने
हिंडनबर्ग की पोल खोलते हुए कई तरह के सवाल उठाए है। अडानी ग्रुप ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए अपनी एनुअल रिपोर्ट जारी करते हुए गौतम अडानी ने शेयर होल्डर्स से कहा कि हिंडनबर्ग ने जानबूझ कर मुनाफा कमाने के मकसद से कंपनी के खिलाफ गलत और भ्रामक रिपोर्ट पेश की थी।
कंपनी को बदनाम करने के लिए हिंडनबर्ग रिपोर्ट बनाई
गौतम अडानी ने कहा कि कंपनी को बदनाम करने के मकसद से अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म ने जानबूझ कर ये रिपोर्ट जारी की ताकि कंपनी को नुकसान हो। कंपनी के शेयर लुढ़क जाए और वो शेयरों को जानबूझकर नीचे गिराकर मुनाफा कमाए। हिंडनबर्ग ने सोची समझी साजिश के तहत गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले अपनी रिपोर्ट जारी की जबकि ये ऐसा वक्त था। जब ग्रुप इतिहास का सबसे बड़ा एफपीओ लाने की तैयारी कर रहा था। हिंडनबर्ग का असली मकसद कंपनी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचकर उसके शेयरों को गिराना था।
अडानी की कंपनी पर लगाए थे गंभीर आरोप
गौतम अडानी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के पांच महीने बाद अब खुलकर बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरी तरह से सब्सक्राइब्ड होने के बावजूद हमने एफपीओ को वापस लेने का फैसला लिया। ताकि निवेशकों के हितों की रक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि हमने इस रिपोर्ट के आने के तुरंत बाद उसकी खंडन किया था। लेकिन फिर भी विभिन्न न्यूज और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर झूठी अफवाहें, कहानियों फैलाई गई जिसके चलते कंपनी को भारी नुकसान हुआ।
सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था मामला
कंपनी को मुश्किल का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि हिंडनबर्ग की झूठी रिपोर्ट के चलते सुप्रीम कोर्ट ने मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई। जिसे समूह द्वारा कोई रेगूलेटरी फेल्योर नहीं मिला। सेबी को अभी अपनी रिपोर्ट सौंपनी है। हमें अपने गवर्नेंस और डिस्क्लोजर स्टैंडर्ड को लेकर आश्वस्त हैं। गौरतलब है कि 24 जनवरी 2023 को हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी समूह पर मनी लॉन्ड्रिंग से लेकर शेयर मैनिपुलेशन, फ्रॉड ट्रांजेक्शन, अकाउंटिंग फ्रॉड जैसे गंभीर आरोप लगाए।
अडानी ने खोली हिंडनबर्ग रिपोर्ट की पोल, कहा-कंपनी को गिराने के लिए रिपोर्ट बनाई
Summary :
बीते पांच महीने पहले जब हिंडनबर्ग की एक रिपोर्ट आई थी तब अंडानी की कंपनी को भारी नुकसान हुआ था। हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया था कि उनके शेयर गिर चुके हैं। मामला इतना बड़ गया था की सफाई देने के लिए अडानी को खुद सामने आना पड़ा था ।


Download Android App
Download iOS App



