सुप्रीम कोर्ट द्वारा मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाए जाने के बाद लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर राहुल गांधी की सदस्यता को फिर से बहाल करने की मांग की है।
लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी की जीत सत्य की जीत का प्रतीक है और वह चाहते हैं कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता जल्द से जल्द बहाल हो और वह मोदी सरकार के खिलाफ लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव की चर्चा में शामिल हों।
एक सवाल के जवाब में चौधरी ने कहा कि उन्हें आशंका है कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद बहाल करने में देरी की जा सकती है इसलिए उन्होंने आज लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर जल्द से जल्द राहुल गांधी की संसद सदस्यता को बहाल करने की मांग की है। चौधरी ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ने उन्हें आश्वासन दिया है कि फैसले की कॉपी आने के बाद जल्द से जल्द उनकी सदस्यता पर फैसला लिया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



