कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली जहां उनकी सजा पर रोक लगा दिया है। बता दें कि राहुल गांधी को साल 2019 में दिए गए बयानों की वजह से कई बार कोर्ट का दरवाजा खटखटा पड़ा। राहुल गांधी ने 2019 में एक रैली के दौरान अपने भाषण में कहा था की “सभी चोरों के सरनेम मोदी ही क्यों है”, जिसके बाद गुजरात के विधायक पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट में याचिका दर्ज की थी। राहुल गांधी को सूरत कोर्ट से 2 साल की सज़ा सुनाई गई, जिसके तुरंत बाद ही उनकी संसदीय सदस्यता छिन गई। लेकिन हाल ही में देश के अंदर एक और बड़े गठबंधन का निर्माण हुआ, जिसमें देश के 26 दल शामिल हुए और उसका नाम इंडिया रखा गया। ये गठबंधन पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए बनाया गया है। राहुल गांधी को सज़ा मिलने के बाद कांग्रेस पार्टी इस गठबंधन को लेकर इतनी सक्रिय नहीं थी। लेकिन जैसे ही SC से राहुल गांधी को राहत प्राप्त हुआ वैसे ही कांग्रेस पार्टी में सक्रियता देखने को मिलने लगी। अब 31 अगस्त के दिन इण्डिया गठबंधन कमिटी की एक बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें आशंका जताई जा रही है की इस बैठक के दौरान सीट शेयरिंग की भी चर्चा हो सकती है।
अलग आत्मविश्वास के साथ दिखेगी कांग्रेस पार्टी
गठबंधन INDIA की तीसरी बैठक मुंबई में होने वाली है, और ये सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को राहत मिलने के बाद पहली बैठक है। जो 31 अगस्त और 1 सितंबर को होगी। जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी एक अलग आत्मविश्वास के साथ नज़र आने वाली है। शिवसेना के नेता और प्रवक्ता संजय राउत ने ये साफ कर दिया है की तीसरी बैठक मुंबई में 31 अगस्त को शुरू होगी। संजय राउत ने अपने बयानों में कहा की मुंबई में होने वाली बैठक भी पटना और बेंगलुरु में हुई बैठक की तरह ही सफल रहेगी। इस बैठक के लिए बड़ा आयोजन किया गया है, क्योंकि इस बैठक में राहुल गांधी के साथ साथ 5 सीएम और पूर्व सीएम शामिल होने वाले हैं, जिसको देखते हुए कड़ी सुरक्षा का प्रावधान किया जाएगा। विपक्षी एकता की इस बैठक की मेजबानी अबकी बार उद्धव ठाकरे करने वाले हैं। जिसमें एनसीपी और कांग्रेस का समर्थन भी मिलने वाला है।
ग्रैंड हयात में होगी तीसरी बैठक
मुंबई में होने वाली ये बैठक मुंबई के ग्रैंड हयात में होगी। जिसमें शरद पवार के साथ साथ सुप्रिया सुले भी शामिल होंगे। पिछली बार बेंगलुरु में हुई बैठक के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इशारों इशारों में ये भी संकेत दिया था की, अगली बैठक के दौरान 11 सदस्य समन्वय गठित की जाएगी। इस बार INDIA गठबंधन का एजेंडा कॉमन मिनिमम प्रोग्राम भी हो सकता है।


Download Android App
Download iOS App



