पीएम मोदी अपना वह हर सपना पूरा कर रहे हैं जिससे भारत देश का कल्याण हो। कुछ वक्त पहले ही पीएम मोदी का एक सपना साकार हुआ था जी हां हम उसी वंदे भारत ट्रेन की बात कर रहे हैं जिसको लेकर कई सालों पहले सिर्फ चर्चा ही हुई थी। लेकिन अभी ट्रेन भारतीय ट्रैक पर दौड़ रही है। पीएम मोदी सिर्फ ट्रेन ही नहीं बल्कि भारतीय रेलवे से जुड़े हर वह काम को पूरा करने में जुटे हैं जिससे भारतीय रेलवे दुनिया की सबसे अच्छी और सुलभ रेलवे कहलाए। आज के दिन भारतीय रेलवे का एक नया इतिहास लिखने जा रहा है जहां देश के 508 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प पीएम मोदी के हाथों होने वाला है। बता दे कि आज यानि 7 जुलाई के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11:00 बजे अमृत भारत योजना को पूरा करेंगे साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला भी रखेंगे। पीएमओ ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आज उन 508 रेलवे स्टेशनों के आधारशिला रखने वाले हैं जो भारत के 27 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हुए हैं।
मल्टीमॉडल हब की तरह बनेंगे रेलवे स्टेशन
बता दे की अमृत भारत स्टेशन योजना के अंदर बड़े रेलवे स्टेशनों की तरह है छोटे रेलवे स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। इन रेलवे स्टेशंस की गिनती की बात करें तो उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 55-55 रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे। जहां बिहार में 49 महाराष्ट्र में 44 पश्चिम बंगाल में 37 बंगाल में 37 मध्यप्रदेश में 34 असम में 32 उड़ीसा में 25 समेत पंजाब और गुजरात में क्रमशः 22 और 21 रेलवे स्टेशंस के निर्माण किए जाएंगे। अगर झारखंड और आंध्र प्रदेश की बात की जाए तो यहां 20 और 18 रेलवे स्टेशंस बनने वाले हैं। और ऐसी ही कई राज्य है जहां कई छोटे-छोटे रेलवे स्टेशनों का बड़े पैमाने पर निर्माण किया जाएगा। इन रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का टोटल बजट 24 हज़ार 700 करोड़ रुपए का है। जहां 1300 रेलवे स्टेशन को मल्टीमॉडल हब के तौर पर विकसित किया जाएगा । जिसमें सबसे पहले508 रेलवे स्टेशनों को विकसित करने की योजना बनाई गई है।
अमृत भारत ट्रेन में ये रहेगा खास
प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया है कि इस योजना के तहत शहर के दोनों किनारों पर उचित तरीके से एक ही करण के साथ इन स्टेशनों को सिटी सेंटर के रूप में विकसित करने के लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया गया है। बता दे कि स्टेशन बिल्डिंग के डिजाइन में स्थानीय संस्कृति विरासत और वास्तुकला की झलक भी दिखाई जाएगी और इन स्टेशनों में यात्रिगण आधुनिक सुविधाओं का आनंद उठा पाएंगे। बता दे की अमृत भारत स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास सुविधाओं देने का एक लक्ष्य तैयार किया गया है जिसमें 2 साल के अंदर ही यह स्टेशन पूरी तरह से बदले हुए नजर आएंगे।


Download Android App
Download iOS App



