देश में हुई दिल दहला देने वाली हुई ऐसी हटना जो इंसानियत पर से विश्वास हटा देती है, जी हां हम बात कर रहे हैं श्रद्धा मर्डर केस की यह वह घटना थी जिसने हैवानियत की सारी हदों को पार कर दिया था। जिसमें एक दरिंदे ने एक लड़की के 35 टुकड़े कर उसको सड़क किनारे फेंक दिया। यह सिर्फ एक लड़की की कहानी नहीं थी बल्कि उन सैकड़ों लड़कियों का दर्द था जिनके साथ ऐसी घटना हुई तो है लेकिन वो सिर्फ किताबी पन्नो में दफ्न होकर रह गए। उन्हीं में से एक श्रद्धा मर्डर केस है जिसमें लिव इन पार्टनर ने अपनी ही पार्टनर की बड़ी बेरहमी के साथ हत्या कर दी। उस आरोपी ने सिर्फ हत्या ही नहीं की बल्कि उन लोगों के विश्वास का भी गला घोट दिया जो प्यार को समझते थे। श्रद्धा मर्डर केस दिल्ली में हुए निर्भया कांड की तरह ही सबसे चर्चित केस रहा। लेकिन अब इस केस में एक नया मोड़ आया है, जहां श्रद्धा के आरोपी आफताब ने श्रद्धा के पिता के सामने कुछ ऐसे बयान दिए जो इस केस को और भयावह बनाता है। एक इंसान इतना हैवान भी हो सकता है, इसके बारे में शायद ही किसी ने कभी सोचा होगा। लेकिन श्रद्धा मर्डर केस के बाद अब हर उन माता पिता का विश्वास खत्म हो गया जो अपने बच्चों को अपने पार्टनर के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने की इजाज़त देते थे।
श्रद्धा के पिता ने दी कोर्ट के सामने गवाही
श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने श्रद्धा के पिता के सामने यह कबूल किया है की उसने श्रद्धा के शरीर के टुकड़े टॉयलेट में किए थे। फिर उसके बाद उसने शरीर के टुकड़ों को छतरपुर पहाड़ी में फेंक दिया था। जिसके बाद ही श्रद्धा के पिता विकास मदन वाकर ने दिल्ली की अदालत में कई ऐसी गवाही दी है जिसमें कुछ ऐसे खुलासे हुए हैं जो आपको हैरान कर देंगे, जी हां श्रद्धा के पिता ने खुलासा किया कि, आफताब उन्हें छतरपुर एनक्लेव फुटा रोड पर स्थित श्मशान घाट मंदिर के पास लेकर गया यह वही जगह थी जहां उसने उनकी बेटी के शरीर के टुकड़े फेंके थे। इसके बाद जब पुलिस ने वहां छानबीन की तब वहां पर श्रद्धा की पेल्विक बोन समेत लगभग 13 बॉन्स मिली थी।
गवाही में हुए कई खुलासे
दिल्ली के अदालत में श्रद्धा के पिता विकास मदन वाकर ने गवाही देते हुए कहा की आफताब पूनावाला ने 18 मई 2022 के दिन उनकी बेटी श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। फिर उसने श्रद्धा के शरीर के छोटे छोटे टुकड़े किए। इसके बाद आफताब पुनेवाला ने ये कबूल किया की उसने शरीर के टुकड़ों को कूड़े की थैलियों में पैक करके रखा था। जहां उसने शव के टुकड़े को लिविंग रूम के रेफ्रिजरेटर में रखा। श्रद्धा के पिता के गवाही के अनुसार जब आफताब की नई प्रेमिका उससे मिलने आती थी, तब वो फ्रिज से कचरा बैग निकालकर उन्हें रसोई के साफ पर रख देता था। बता दें की शनिवार के दिन कोर्ट में की गई कार्यवाही के दौरान सबूत के तौर पर इस्तेमाल किए गए रेफ्रिजरेटर और लकड़ी के टुकड़ों को पेश किया गया। इस मामले में अगली सुनवाई सोमवार यानि 7 जुलाई को निर्धारित की गई है।


Download Android App
Download iOS App



