प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का होम मेड ‘गमछा मास्क’ स्टाइल पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा भी अपना रहे है। पार्टी के नेताओं ने अपने ट्विटर प्रोफाइल के साथ अपनी-अपनी मास्क वाली फोटो लगाई हैं। प्रधानमंत्री का यह स्टाइल सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए चेहरा ढकने का महत्व बताया था। मंगलवार को राष्ट्र के नाम टेलीविजन पर अपने संबोधन के लिए प्रधानमंत्री अपने चेहरे पर ‘गमछा’ लपेट कर आए थे। संबोधन शुरू करने से ठीक पहले, उन्होंने इसे हटा लिया था। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर संबंधित तस्वीर भी जारी की।
लॉकडाउन : संबोधन के दौरान लोगों के आकर्षण का केंद्र बना PM मोदी का होम मेड ‘गमछा मास्क’
प्रधानमंत्री ने कहा ‘‘लॉकडाउन और सामाजिक दूरी की लक्ष्मण रेखा का पूरी तरह पालन करें। घर में बने, चेहरा ढकने के मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।’’ बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपनी प्रोफाइल फोटो बदलने के बाद अपने संदेश में कहा, ‘‘चेहरे को ढकें और सुरक्षित रहें।’’
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, स्मृति ईरानी तथा दिल्ली प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने भी अपने अपने ट्विटर हैंडल पर अपनी प्रोफाइल फोटो बदल कर मास्क वाली तस्वीरें लगाईं हैं। प्रधानमंत्री मोदी कोरोना प्रकोप के बीच हर बार गमछा मास्क पहने ही नजर आए है। उनका ये मास्क हर बार लोगों का ध्यान खींचने में सफल रहा।


Download Android App
Download iOS App



