इंदौर : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मालवा के दो दिन के दौरे पर इंदौर आए हैं। इंदौर में कल राहुल गांधी ने रोड शो किया। इसके बाद रात में राहुल सहित कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया, जीतू पटवारी और विनय बाकलीवाल 56 दुकान पहुंचे। यहां राहुल ने पाव भाजी, हॉट डॉग, मक्के की रोटी, सरसों का साग, चिली पनीर सहित अन्य कई व्यंजनों का स्वाद।
उन्होंने खुद भी आइसक्रीम खाई और बच्चों को भी खिलाया। इस दौरान लोग उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करते रहे। कई लोगों के साथ राहुल ने फोटो खिंचवाए। एक बच्चे समर्थ चौरसिया ने राहुल को आवाज दी तो उन्होंने उसके साथ गले में हाथ डालकर फोटो खिंचवाई। आपको बता दे राहुल दो दिन के लिए मध्य प्रदेश के दौरे पर है।
राहुल ने महाकाल के दर्शन के बाद दशहरा मैदान में जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने राफेल विमान सहित सीबीआई के डायरेक्टर को हटाए जाने की का भी मुद्दा उठाया। इसके पहले अमित शाह ने भी इंदौर का दौरा किया था। लेकिन उस वक्त ‘अमित शाह वापस जाओ’ के पोस्टर मिलने पर पुलिस काफी सतर्क हो गई।


Download Android App
Download iOS App



