पंजाब जीत के बाद लगातार बढ़ रहा आप का सियासी कुनबा, हरियाणा के कई पूर्व मंत्री शामिल - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

पंजाब जीत के बाद लगातार बढ़ रहा आप का सियासी कुनबा, हरियाणा के कई पूर्व मंत्री शामिल

हरियाणा से भाजपा और कांग्रेस के कई नेता सोमवार को यहां आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए।

हरियाणा से भाजपा और कांग्रेस के कई नेता सोमवार को यहां आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। इससे पहले ‘आप’ ने पंजाब विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल की थी। पार्टी ने कहा कि गुरुग्राम से भाजपा के पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल और पूर्व मंत्री तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजेंद्र सिंह समेत कई नेताओं ने आप का दामन थाम लिया। इनेलो के नेता और हरियाणा के पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सैनी भी आप मुख्यालय में पार्टी में शामिल हो गए।
इस मौके पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, पार्टी के राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता और एन डी गुप्ता तथा राष्ट्रीय महासचिव पंकज गुप्ता उपस्थित रहे। आपको बता दे कि पंजाब विधानसभा में भारी बहुमत मिलने के बाद हतोत्साहित आम आदमी पार्टी का सियासी कुनबा पंजाब के इतर और राज्यों में बढ़ता जा रहा हैं। हिमाचल के बाद हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने कई पूर्व मंत्रियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई हैं।  
काग्रेंस को आप दे रही लगातार झटका 
दिल्ली के बाद पंजाब में सरकार बनाने वाली आम आदमी काग्रेंस का विकल्प बनकर उभर रही हैं।  दिल्ली में काग्रेंस का सूपड़ा साफ करने के बाद उसने पंजाब की सत्ता से बाहर कर दिया हैं।  अब आम आदमी पार्टी कि निगाहें हरियाणा व  हिमाचल के विधानसभा चुनावों में हैं।  जंहा काग्रेंस के वोटबैंक को अपनी ओर खिसका सकती हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − three =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।