अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के तहत वायुसेना (AirForce) में अग्निवीरों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत आज से शुरू हो गई है। इस पद को वायुसेना ने अग्निवीर वायु का नाम दिया है। इस पद के लिए इच्छुक कैंडिडेट 5 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
जो भी कैंडिडेट इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना आवेदन वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट careerindianairforce.cdac.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। भारतीय वायु सेना (IAF) ने 24 जून, 2022 से अग्निपथ योजना के माध्यम से आवेदन करने के लिए कैंडिडेट से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
वायुसेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की जन्मतिथि 29 दिसंबर 1999 और 29 जून, 2005 के बीच की होनी चाहिए। भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, शैक्षणिक योग्यता साइंस और नॉन साइंस स्ट्रीम के लिए अलग रखी गई है। आवेदन फीस का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से किया जाएगा।
पहले बैच में भर्ती किए जाएंगे 25000 अग्निवीर
सेना में अग्निवीरों की भर्ती का प्लान बताते हुए लेफ्टीनेंट जनरल बंसी पोनप्पा ने बताया कि इस साल दिसंबर के पहले सप्ताह तक सेना में 25000 अग्निवीरों का पहला बैच भर्ती कर लिया जाएगा। इसके बाद फरवरी 2023 तक दूसरे बैच में अभ्यर्थियों की भर्ती कर यह संख्या 40000 पूरी कर ली जाएगी।
14 जून, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय सशस्त्र बलों में युवाओं को शामिल करने के लिए अग्निपथ योजना का समर्थन किया, जिन्हें शामिल करने के बाद अग्निपथ के रूप में संदर्भित किया जाएगा। अग्निपथ योजना सेना, नौसेना और वायु सेना के तहत एक नई मानव संसाधन नीति है।


Download Android App
Download iOS App



