आगरा मेट्रो के प्राथमिकता वाले हिस्से ‘ताज महल के पूर्वी गेट से जामा मस्जिद’ तक सुरंग बनाने का काम रिकॉर्ड 11 महीने में पूरा हो गया है। साथ ही, प्राथमिकता विस्तार के अंडरग्राउंड सेक्शन पर ट्रेन परीक्षण शनिवार को सफलतापूर्वक शुरू हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फरवरी में टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) का उद्घाटन करने के बाद प्राथमिकता वाले हिस्से का काम 11 महीने में पूरा हो गया।
- सिग्नलिंग का काम अगले महीने तक पूरा
- टीम वर्क के लिए यूपीएमआरसी टीम को बधाई
- स्टेशनों की तुलना में तीन गुना समय
आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सिग्नलिंग कार्य शामिल
अधिकारी ने कहा, ”अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन के निर्माण और सुरंग बनाने के काम में औसतन एलिवेटेड स्टेशनों की तुलना में तीन गुना समय लगता है। हालांकि, आगरा मेट्रो टीम 11 महीने के रिकॉर्ड समय में इसे पूरा करने में सक्षम रही, जिसमें टीबीएम के माध्यम से सुरंग निर्माण, ट्रैक कार्य, तीसरे रेल लाइन बिछाने का काम, सुचारू और सुरक्षित ट्रेन आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सिग्नलिंग कार्य शामिल था।
टीम वर्क के लिए यूपीएमआरसी टीम को बधाई
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा, ”यह उपलब्धि से कम नहीं है। मैं टीम वर्क के लिए यूपीएमआरसी टीम को बधाई देता हूं। फरवरी 2023 में सुरंग का काम शुरू होने के बाद 11 महीने से भी कम समय में आगरा में पहली बार ट्रेन को अंडरग्राउंट सेक्शन पर ले जाया गया। यह विशेष रूप से सिविल, ट्रैक, ट्रैक्शन, सिग्नलिंग, ईएंडएम और टेलीकॉम टीम के शानदार समन्वय का एक उदाहरण है।
सिग्नलिंग का काम अगले महीने तक पूरा
ट्रेन का परीक्षण अब पूरे प्राथमिकता वाले खंड पर किया जाएगा, जिसे भविष्य में जनता के लिए खोलने की तैयारी है। यूपीएमआरसी ने एक बयान में कहा कि सिस्टम और सिग्नलिंग का काम भी अगले महीने तक पूरा हो जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



