पीएम मोदी ने गुरुवार को कहा कि गुवाहाटी में स्थापित एम्स असम के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करेगा और इससे पूरे पूर्वोत्तर को भी मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, मोदी शुक्रवार को अपनी असम यात्रा के दौरान एम्स गुवाहाटी और तीन अन्य मेडिकल कॉलेजों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। शुक्रवार को एम्स गुवाहाटी को राष्ट्र को समर्पित किये जाने की जानकारी संबंधी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के एक ट्वीट के जवाब में मोदी ने कहा, गुवाहाटी में एम्स असम के स्वास्थ्य ढांचे को बढ़वा देगा और पूरे पूर्वोत्तर की मदद भी करेगा।’ उन्होंने यह भी कहा कि यह गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा को और भी अधिक सुलभ बना देगा।
AIIMS in Guwahati will boost Assam’s health infrastructure and also help the entire Northeast. It will make quality healthcare even more accessible. https://t.co/VCNjNRGEPk
— Narendra Modi (@narendramodi) April 13, 2023
मांडविया ने ट्वीट कर क्या कहा जानें
मांडविया ने ट्वीट कर कहा, आयुष्मान पूर्वोत्तर प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी जी 14 अप्रैल को पूर्वोत्तर का पहला एम्स गुवाहाटी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि एम्स गुवाहाटी में काम-काज शुरू होना असम राज्य और पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।
Ayushman Northeast!
PM @NarendraModi Ji to dedicate to the nation AIIMS Guwahati, the first AIIMS of Northeast, on 14th April.
Have a look at the stunning pictures of the New AIIMS of New India! 🏥 pic.twitter.com/jvdW05EU0v
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) April 12, 2023


Download Android App
Download iOS App



