Air India ने अपने बेड़े में शामि‍ल क‍िया नया लग्जरी विमान A350

Summary :

Air India: टाटा समूह द्वारा संचालित एयर इंडिया ने सोमवार को अपने बेड़े में नया विमान एयर बस A 350-900 शाम‍िल किया। यह विमान दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे से लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे के लिए दिन में दो बार उड़ान भरेगा। Highlights Air India ने अपने बेड़े में शामि‍ल क‍िया विमान A350 CEO कैंपबेल विल्सन ने जताई खुशी विमान में मिलेंगी नई सुविधाएं सप्ताह में 14 से 17 बार उड़ान भरेगा विमान A350 एयर इंडिया(Air India) ने सोमवार को अपने विमान के बिजनेस क्लास में नया विमान के रूप में A 350-900 को जोड़ा है। विमान के…

Air India

Air India: टाटा समूह द्वारा संचालित एयर इंडिया ने सोमवार को अपने बेड़े में नया विमान एयर बस A 350-900 शाम‍िल किया। यह विमान दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे से लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे के लिए दिन में दो बार उड़ान भरेगा।

Highlights

  • Air India ने अपने बेड़े में शामि‍ल क‍िया विमान A350
  • CEO कैंपबेल विल्सन ने जताई खुशी
  • विमान में मिलेंगी नई सुविधाएं

सप्ताह में 14 से 17 बार उड़ान भरेगा विमान A350

एयर इंडिया(Air India) ने सोमवार को अपने विमान के बिजनेस क्लास में नया विमान के रूप में A 350-900 को जोड़ा है। विमान के बिजनेस क्लास में 28 निजी सिंगल केबिन सूट होंगे साथ ही प्रीमियम इकोनॉमी क्लास में अतिरिक्त लेग स्पेस के साथ 24 फुल- फ्लैट बेड और इकोनॉमी क्लास में 264 आलीशान सीटें होंगी। यह विमान एयर इंडिया के पुराने हो रहे बोइंग 777-300 ईआर और बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर जैसे विमानों की जगह लेगा, जो सप्ताह में 14 से 17 बार उड़ान भरेगा।

Air India flagship Airbus A350 set to fly to US from Nov

 

CEO कैंपबेल विल्सन ने विमान के Air India में शामिल होने पर जताई खुशी

उड्डयन विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, इस विमान के सेवा में आने के बाद कंपनी के दिल्ली से लंदन के हीथ्रो रूट पर हर सप्ताह करीब 336 सीटों की बढ़ोत्तरी होगी। एयर इंडिया(Air India) के एमडी और सीईओ कैंपबेल विल्सन ने इस विमान के एयर इंडिया में शामिल होने पर खुशी जताते हुए कहा, दिल्ली-लंदन हीथ्रो मार्ग पर ए350 की तैनाती एयर इंडिया(Air India) के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। यह हमारे यात्रियों के अनुभव को विश्वस्तरीय मानकों तक बढ़ाने के लिए एयर इंडिया की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Air India inaugurates first Airbus A350, the country's first wide-body  aircraft - Arabian Business: Latest News on the Middle East, Real Estate,  Finance, and More

विमान में मिलेंगी नई सुविधाएं

इस विमान में यात्रा करने वाले सभी यात्री विमान में मौजूद नई पीढ़ी के एंटरटेनमेंट सिस्टम का अनुभव ले सकेंगे। इसमें तीन हजार घंटों से ज्यादा की मनोरंजन सामग्री मौजूद होगी। जल्दी ही इस एंटरटेनमेंट सिस्टम को विमान के वाईफाई सिस्टम से जोड़ दिया जाएगा। बिजनेस और प्रीमियम इकोनॉमी में मेहमानों को नए चीनी मिट्टी के बर्तन, टेबल वेयर, कांच के बर्तन और बिस्तर के साथ ‘विस्टा वर्व’ की सुविधा भी मिलेगी। इस फ्लाइट के केबिन क्रू मेंबर पहली बार मनीष मल्होत्रा ​​द्वारा डिजाइन की गई नई ड्रेस पहनेंगे।

Air India receives India's first Airbus A350 aircraft sporting new brand  livery - PUNE PULSE

विमान में बच्चों के मनोरंजन का भी विशेष ध्यान

इस A 350 विमान में सभी सीटों पर यात्रियों के लिए नई पीढ़ी की पैनासोनिक ईएक्स3 म्यूजिक सिस्टम उड़ान के दौरान मनोरंजन प्रणाली, एचडी टीवी स्क्रीन के साथ देश की 8 स्थानीय भाषाओं समेत पूरी दुनिया की 13 भाषाओं में मनोरंजन सामग्रियां प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा विमान में बच्चों के मनोरंजन का भी विशेष ध्यान रखा गया है। उड़ान के दौरान इस विमान में बच्चों के लिए निर्धारित सामग्री का एक्सेस 100 घंटे से ज्यादा समय का होगा।

श और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta