पीएम मोदी से मिले Airbus के CEO, भारत में निवेश बढ़ाने जा रहे हैं

Summary :

विश्व की दिग्गज विमान निर्माता कंपनी एयरबस ने भारत में निवेश बढ़ाने के संकेत दिए हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि कंपनी के सीईओ ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुलाकात की है।

विश्व की दिग्गज विमान निर्माता कंपनी एयरबस ने भारत में निवेश बढ़ाने के संकेत दिए हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि कंपनी के सीईओ ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुलाकात की है। 
जिसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं। भारत में वो अपनी इंडस्ट्रियल मौजूदगी को बढ़ाने पर जोर दे रहे है। एविएशन सेक्टर के सीईओ ने फिलहाल ये नहीं बताया कि प्रधानमंत्री के साथ इस बारे में क्या बात हुई है,और न ही विस्तार को लेकर कोई आंकड़े दिए हैं। बता दें  हाल ही में एयर इंडिया ने ऐलान किया था कि वो एयरबस के साथ कई विमानों के सौदे को अंतिम रूप दे सकता हैष इसके साथ ही भारतीय वायु सेना भी कई बड़े सौदे कर सकती है। इन अवसरों को देखते हुए भी कंपनी भारत में विस्तार की इच्छा जाहिर की है। 
एयरबस के सीईओ ट्वीट पर दी जानकारी 
पीएम मोदी से मुलाकात की ट्वीट के जरिए जानकारी देते हुए एयरबस के सीईओ ने कहा कि उन्हें गर्व है कि वो आत्मनिर्भर भारत अभियान में सहयोग कर रहे हैं। और वो भारत के सिविल एविएशन ग्रोथ को तेज करने मे सहयोग और भारत में अपना औद्योगिक विस्तार को बढ़ाना जारी रखेंगे। 
एयरबस दुनिया का सबसे बड़ा सिविल एविएशन प्लेयर है
दरअसल यह बैठक इसलिए अहम है क्योंकि एयरबस दुनिया का सबसे बड़ा सिविल एविएशन प्लेयर है। वहीं भारत दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला सिविल एविएशन सेक्टर है। कंपनी पहले ही कह चुकी है कि महामारी के बीच भारत ने हालातों को अच्छे से संभाला है ऐसे में कंपनी उनकी ग्लोबल सप्लाई चेन में भारत की भूमिका को बढ़ाने पर गंभीरता से विचार कर रही है। 

Desk Team