UCC पर ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट ने कहा- चुनाव से पहले BJP का चुनावी स्टंट

Summary :

मुझे नहीं पता कि केंद्र सरकार यूसीसी कैसे लाएगी। फिलहाल बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं है, पहले बाबरी मस्जिद, धारा 370, तीन तलाक जैसे कई मुद्दे थे,

मुझे नहीं पता कि केंद्र सरकार यूसीसी कैसे लाएगी। फिलहाल बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं है, पहले बाबरी मस्जिद, धारा 370, तीन तलाक जैसे कई मुद्दे थे, एआईयूडीएफ के महासचिव अमीनुल इस्लाम ने बताया, ‘बीजेपी इस साल के अंत में होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले एक नया मुद्दा उठा रही है। भारतीय जनता पार्टी मुसलमानों को निशाना बना रही है। हमारी पार्टी यूसीसी के खिलाफ है और इसका विरोध करती रहेगी।
सीएम हिमंत पर किया पलटवार
उन्होंने राज्य में सब्जियों की बढ़ती कीमतों पर अपनी टिप्पणी के लिए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा पर भी निशाना साधा। फायदा पाने के लिए समुदायों को जाति और धर्म के आधार पर बांटना बीजेपी की रणनीति है। बीजेपी देख रही है कि नॉर्थ ईस्ट उनके पक्ष में नहीं जा रहा है, इसलिए समुदायों के बीच खाई पैदा करने के लिए असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ऐसे बयान दिया, ‘सब्जी की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए मिया मुसलमान जिम्मेदार हैं।’
यूसीसी पर क्या बोल गया बदरुद्दीन अजमल जानें
13 जुलाई को धुबरी में एक अलग सार्वजनिक बैठक में, एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि अगर यूसीसी लागू होता है, तो वह साड़ी पहनना शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा, मैं  जनता की ओर से सरकार से कहना चाहता हूं कि अगर यूसीसी लागू होता है तो मैं साड़ी पहनना शुरू कर दूंगा और आप सरकार भी साड़ी पहनेंगे।

Desk Team