America के फ्लोरिडा में दर्दनाक बस हादसे में 8 लोगों की मौत, 40 घायल

Summary :

America: अमेरिका के मध्य फ्लोरिडा में मंगलवार को खेत मजदूरों को ले जा रही एक बस के पलटने आठ लोगों की मौत हो गई और लगभग 40 अन्य यात्री घायल हो गए।   Highlights .  America के मध्य फ्लोरिडा में हुआ बस हादसा . हादसे में 8 लोगों की मौत, 40 घायल . खेत मजदूरों को ले जा रही थी बस America में हुआ बस हादसा अमेरिका(America) के मध्य फ्लोरिडा में मंगलवार को खेत मजदूरों को ले जा रही एक बस के पलटने आठ लोगों की मौत हो गई और लगभग 40 अन्य यात्री घायल हो गए।बता दें कि फ्लोरिडा हाईवे…

America

America: अमेरिका के मध्य फ्लोरिडा में मंगलवार को खेत मजदूरों को ले जा रही एक बस के पलटने आठ लोगों की मौत हो गई और लगभग 40 अन्य यात्री घायल हो गए।

 

Highlights
.  America के मध्य फ्लोरिडा में हुआ बस हादसा
. हादसे में 8 लोगों की मौत, 40 घायल
. खेत मजदूरों को ले जा रही थी बस

America में हुआ बस हादसा

अमेरिका(America) के मध्य फ्लोरिडा में मंगलवार को खेत मजदूरों को ले जा रही एक बस के पलटने आठ लोगों की मौत हो गई और लगभग 40 अन्य यात्री घायल हो गए।बता दें कि फ्लोरिडा हाईवे पैट्रोल के मुताबिक, बस में 53 खेत मजदूर सवार थे। घटना उस समय हुई जब बस ऑरलैंडो के उत्तर में मैरियन काउंटी में एक ट्रक से टकरा गई। अधिकारियों ने बताया कि बस स्टेट रोड 40 से मुड़ी और इस दौरान बाड़ से टकराकर एक खेत में जा गिरी।

न्यूयॉर्क आतंकवादी हमला: संदिग्ध की पहचान की गई, ट्रक हमले में 8 लोगों की मौत के बाद आईएसआईएस के प्रति निष्ठा की घोषणा करने वाला नोट मिला

America के फ्लोरिडा में हुआ घटना

उन्होंने बताया कि मजदूरों(America) को डुनेलन में कैनन फार्म्स ले जाया जा रहा था, जहां तरबूजों की कटाई की जा रही है। इस बात का तत्काल कोई संकेत नहीं मिला है कि घटना के पीछे मौसम एक कारक हो सकता है। कैनन फार्म्स’ ने अपने फेसबुक पेज पर बताया, ”आज (मंगलवार) सुबह ऑलवेरा ट्रकिंग हार्वेस्टिंग कॉर्प के साथ हुई दुर्घटना में मारे गये लोगों और घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हम आज काम बंद रखेंगे।”

पोस्ट के मुताबिक, ”इस दुखद दुर्घटना में शामिल परिवारों और प्रियजनों के लिए हमारे साथ प्रार्थना करें। हम इस कठिन समय में आपके समर्थन की सराहना करते हैं।”

Chenani Road Accident: ऊधमपुर के चिनैनी में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत 4 की मौत - Car fell into a deep gorge four people died in tragic

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar