केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज दिल्ली में 2 दिवसीय राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति (एनएसएस) सम्मेलन 2022 का उद्घाटन किया। केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से ये जानकारी साझा की गई है।
गृह मंत्रालय के मुताबिक आज पहले दिन बुधवार को राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में आतंकवाद विरोधी, कट्टरपंथ समेत राष्ट्रीय सुरक्षा के विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
इसके अलावा क्रिप्टोकरंसी, काउंटर रॉग ड्रोन तकनीक व माओवादी संगठन द्वारा पेश की गई चुनौतियों से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर गृहमंत्री ने राष्ट्रीय स्वचालित फिंगरप्रिंट पहचान प्रणाली का उद्घाटन भी किया, जो केंद्रीकृत फिंगरप्रिंट डेटाबेस के साथ मामलों के तुरंत और आसान निपटारे में मदद करेगा।
सम्मेलन में राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और सुरक्षा बलों से जुड़े बड़े अधिकारियों ने हिस्सा लिया। सभी ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मसले पर अपनी राय भी रखी। कल भी इस सम्मेलन में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
इसके पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पहलगाम में शहीद हुए आईटीबीपी के जवानों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी।


Download Android App
Download iOS App



