पाकिस्तान गई अंजू के पति अरविंद की ओर से राजस्थान पुलिस को लिखित में पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। अरविंद की शिकायत में कई खुलासे भी हुए हैं। अरविंद ने बताया है कि उसकी शादी अंजू से हुई थी। अंजू (जाति ईसाई) अलवर के भिवाड़ी जिले के हरचंदपुर की यूआईटी कॉलोनी की रहने वाली थी। उसके साथ उसकी शादी ईसाई धर्म और रीति रिवाज के अनुसार बिना किसी दान-दहेज के साधारण तरीके से हुई। भिवाड़ी चर्च में 3 जनवरी 2007 को ये शादी हुई थी।
पति अरिवंद ने खोले बड़े राज
अरिवंद ने बताया कि शादी के बाद वो अपनी पत्नी अंजू के साथ बतौर पति-पत्नी शांति और प्रेम पूर्वक भिवाड़ी में रहने लगा। वैवाहिक सम्बन्धों के चलते अंजू के उसे एक बेटी ऐंजल पैदा हुई। 27 अक्टूबर 2007 बेटी के जन्म के बाद 26 अक्टूबर 2017 को एक बेटा आरोन पैदा हुआ। उसके बाद अरविंद अपनी पत्नी अंजू और दोनों बच्चों के साथ भिवाड़ी की अलवर बाईपास रोड पर रहने लगा।
फेसबुक के माध्यम से सम्पर्क में आई अंजू
अंजू पाकिस्तान में रह रहे नसरुल्ला से सोशल मिडिया फेसबुक के माध्यम से सम्पर्क में आई। अरिवंद ने बताया कि नसरुल्ला ने उसकी विवाहिता पत्नी अंजू को झूठे आश्वासन और ऊंचे-ऊंचे ख्वाब दिखाए। कई प्रलोभन देकर बहला-फुसला लिया। यह जानते हुए भी कि अंजू एक विवाहिता स्त्री है और उसका पति जीवित है। उसके दो बच्चे हैं। नसरुल्ला ने अंजू को पाकिस्तान आने के लिए विवश किया। उसे पाकिस्तान बुला लिया।
अरिवंद ने इसे अपराध करार दिया
बिना तलाक दूसरी शादी और बच्चों को छोड़ने को लेकर अरिवंद ने इसे अपराध करार दिया है। यह भी कहा है कि अरविंद की समाज, रिश्तेदारी, देश-विदेश में काफी बदनामी हुई है। उसकी मान-प्रतिष्ठा धूमिल हुई है।


Download Android App
Download iOS App



